डोमेस्टिक क्रिकेट में जल्द होगी एक नई टीम की एंट्री, BCCI ने दी मंजूरी
Table of Contents
BCCI likely to introduce new team in domestic: भारत के घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी प्रमुख टूर्नामेंट हैं। इन तीनों टूर्नामेंटों में 38-38 टीमें हिस्सा लेती हैं। इसके अलावा दलीप ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी का भी आयोजन होता है, लेकिन प्रमुख घरेलू टूर्नामेंटों की बात करें तो आमतौर पर ऊपर बताए गए तीनों टूर्नामेंट को ही शामिल किया जाता है।
जल्द ही फैंस को भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक नई टीम देखने को मिल सकती है। इसके बारे में बीसीसीआई बड़ा फैसला ले सकता है, क्योंकि बोर्ड की वार्षिक बैठक में इस नई टीम को लेकर प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। इसी बैठक में नई टीम को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
18 सितंबर को BCCI की सालाना मीटिंग, नई टीम को मिल सकती है मंजूरी

BCCI की सालाना मीटिंग की तारीख का ऐलान हो चुका है। इस बार 18 सितंबर को मुंबई में सालाना बैठक होगी। इसकी पुष्टि खुद बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने की है। इस मीटिंग के दौरान कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है, जिसमें घरेलू क्रिकेट में एक नई टीम की एंट्री की संभावना भी बनती दिख रही है।
हालांकि, ऐसा तभी होगा जब बीसीसीआई द्वारा वहां के क्रिकेट एसोसिएशन को मेंबरशिप मिलेगी। काफी सारे लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि यहां किस एसोसिएशन की बात हो रही है, तो बता दें कि यह अंडमान एंड निकोबार क्रिकेट एसोसिएशन है।
अंडमान एंड निकोबार क्रिकेट को BCCI दे सकता है एसोसिएट मेंबरशिप
दरअसल, BCCI की 95वीं सालाना मीटिंग के लिए एजेंडा की मुख्य बातों में अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह केंद्र शासित प्रदेश के लिए 'क्रिकेट एसोसिएशन अंडमान एंड निकोबार आइलैंड' को एसोसिएट सदस्यता प्रदान करना भी शामिल है। अभी तक अंडमान निकोबार की पहचान एक समुद्री टापू के रूप में ही होती है, जहां टूरिस्ट जाते हैं, लेकिन जल्द ही क्रिकेट जगत में भी इसकी चर्चा हो सकती है।
क्रिकेट एसोसिएशन अंडमान एंड निकोबार का काम 800 से ज्यादा द्वीपों में क्रिकेट को बढ़ावा देना है। हालांकि, अभी तक बीसीसीआई ने इसे अपना सदस्य नहीं बनाया है। यही कारण है कि घरेलू क्रिकेट में इस केंद्र शासित प्रदेश की कोई टीम नहीं है। हालांकि, अब बोर्ड की तरफ से एसोसिएशन को एसोसिएट सदस्य के रूप में मान्यता मिल सकती है।
द्वीपों में भी BCCI द्वारा मैचों का कराया जा सकता है आयोजन
अभी तक कई ऐसे देश हैं, जहां इंटरनेशनल मैच किसी द्वीप पर खेले जाते हैं, लेकिन भारत में ऐसा नहीं होता है। हालांकि, अंडमान एंड निकोबार क्रिकेट एसोसिएशन को एसोसिएट मेंबरशिप मिली तो फिर बड़ा बदलाव हो सकता है और बीसीसीआई द्वीपों में भी क्रिकेट के विस्तार के बारे में सोच सकता है।
यह भी पढ़ें: CSK में हेड कोच के लिए दिनेश कार्तिक का नाम हुआ आगे, जानिए उनका कोचिंग रिकॉर्ड
Tagged:
bcci Devajit Saikia BCCI AGM Andaman & Nicobar Islands