संजय बांगर की बेटी अनाया के लिए खुला क्रिकेट खेलने का रास्ता, बोर्ड ने दी मंजूरी
Table of Contents
पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय बांगर के बेटे आर्यन ने तीन साल पहले बड़ा फैसला लिया और 2023 में पुरुष से महिला बनने की जर्नी शुरू की। उन्होंने हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी शुरू की और अपना नाम आर्यन से अनाया (Anaya) कर लिया। करीब एक साल बाद अनाया ने सोशल मीडिया पर अपने ट्रांजिशन का खुलासा किया। इसके बाद, उन्होंने थाईलैंड में लिंग-पुष्टि सर्जरी (सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी) कराई।
शुरुआत में अनाया को परिवार का साथ नहीं मिला लेकिन समय बीतने के साथ सभी ने उनका सपोर्ट किया। हालांकि, इतने बड़े बदलाव के बावजूद क्रिकेट से अनाया (Anaya) खुद को दूर नहीं रख पाईं और उन्होंने इस खेल को खेलना जारी रखा। वहीं, अब उनकी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी होने वाली है, क्योंकि एक बोर्ड ने उन्हें महिलाओं की क्रिकेट में खेलने की इजाजत दे दी है।
इस देश के बोर्ड से Anaya को मिली महिलाओं की क्रिकेट में खेलने की मंजूरी

अनाया बांगर भारत में नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया में खेलती नजर आएंगी, क्योंकि उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने महिलाओं की कम्युनिटी क्रिकेट में खेलने की मंजूरी दी है। अनाया (Anaya) ने कुछ दिनों पहले ही इस चीज का हिंट दिया था कि वे इंटरनेशनल जैसे टूर्नामेंट में खेलती नजर आ सकती हैं। अब उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से गुड न्यूज मिली है।
अनाया ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का जताया आभार, बयान में कही ये बात
25 साल की अनाया बांगर (Anaya Bangar) ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा,
“मेरे लिए आज का दिन बहुत खास है, खासकर इस तथ्य को जानने के बाद कि मैं क्रिकेट खेल सकती हूं। एक समय था जब मुझे लगा था कि मैं कभी फिर से क्रिकेट नहीं खेल पाउंगी, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का धन्यवाद, इसने मुझे एक और मौका दिया।"
बता दें कि मुंबई की पूर्व अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ी अनाया ने सर्जरी से पहले टीम इंडिया के टेस्ट खिलाड़ी सरफराज खान और उनके भाई मुशीर खान के साथ एज-ग्रुप क्रिकेट खेला है। लेकिन फिर उन्होंने कुछ सालों के लिए क्रिकेट से दूरी बना ली और भारत के बाहर चली गईं, जहां उन्होंने मेल से फीमेल बनने की जर्नी शुरू की।
WBBL में खेलने के लिए इस चुनौती से गुजरना होगा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अनाया बांगर को महिला कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की इजाजत तत्काल प्रभाव से दे दी है लेकिन विमेंस बिग बैश लीग में उन्हें सीधे खेलने का मौका नहीं मिलेगा। अनाया को 'एलीट क्रिकेट' (जैसे विमेंस बिग बैश लीग - WBBL) के लिए क्वालीफाई करने के लिए उन्हें टेस्टोस्टेरोन से जुड़े पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ‘एलीट क्रिकेट में ट्रांसजेंडर और जेंडर डाइवर्स खिलाड़ियों के लिए पॉलिसी’ के तहत, खेलने के लिए खिलाड़ी के सीरम टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम से कम 12 महीनों तक 10 nmol/L (नैनोमोल प्रति लीटर) से कम होना जरूरी है। अब देखना होगा कि अनाया टेस्टोस्टेरोन से जुड़े पात्रता मानदंडों को पूरा करने में सफल रहती हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें: CSK में हेड कोच के लिए दिनेश कार्तिक का नाम हुआ आगे, जानिए उनका कोचिंग रिकॉर्ड