CSK में हेड कोच के लिए दिनेश कार्तिक का नाम हुआ आगे, जानिए उनका कोचिंग रिकॉर्ड

Published - 26 Aug 2026, 09:06 AM | Updated - 26 Aug 2026, 09:42 AM

Dinesh Karthik

Dinesh Karthik coaching record: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स चर्चा में बनी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह हेड कोच का पद है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने करीब 18 साल तक CSK के मुख्य कोच के रूप में काम किया लेकिन कुछ समय पहले फ्रेंचाइजी और कीवी दिग्गज ने अलग होने का फैसला किया। इसी वजह से उनके रिप्लेसमेंट को लेकर काफी ज्यादा बात हो रही है।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन ने CSK के नए हेड कोच के लिए अपनी पसंद बताई। उन्होंने इस पद के लिए पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को सबसे अच्छा विकल्प बताया, जो फिलहाल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मेंटर और बल्लेबाजी कोच हैं।

CSK के नए हेड कोच के लिए हेडन ने Dinesh Karthik को बताया परफेक्ट

Dinesh Karthik 1

चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच के रूप में इयोन मॉर्गन और ब्रेंडन मैकुलम का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन का मानना है कि CSK के लिए दिनेश कार्तिक के रूप में एक लोकल कोच अच्छा साबित हो सकता है, क्योंकि वे खुद चेन्नई से हैं।

जियोस्टार से हेडन ने कहा,

"यह ऐसी चीज़ है जिसकी मुझे सच में उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी सही तरीके से करेगी। फ्लेमिंग ने एमएस धोनी के साथ शानदार काम किया; वो वास्तव में CSK का एक बहुत ही मजबूत इंजन रूम था। मेरे हिसाब से दिनेश कार्तिक उस भूमिका के लिए सही साबित हो सकते हैं। मुझे लगता है कि एक स्थानीय कोच होना महत्वपूर्ण है।

"मुझे पता है कि बहुत सारी फ्रेंचाइजी अंतरराष्ट्रीय कोच चुनती हैं, लेकिन मुझे लगता है कि CSK जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी के हेड कोच की भूमिका में उस तरह का स्थानीय टच होना चाहिए, यहां तक कि चेन्नई का टच होना चाहिए, इसी वजह से मुझे लगा दिनेश परफेक्ट होंगे।"

IPL और द हंड्रेड के अलावा इंग्लैंड लायंस के साथ भी दिनेश कार्तिक कर चुके हैं काम

भारत के लिए 180 मैच खेलने वाले दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें मेंटर व बल्लेबाजी कोच के रूप में दो अहम जिम्मेदारियां दी। इसकी बड़ी वजह कार्तिक का 2022 से लेकर तीन सीजन तक RCB के साथ रहना था और वे टीम के माहौल से भली-भांति परिचित थे।

हालांकि, इससे पहले ही दिनेश कार्तिक साल की शुरुआत में कोचिंग स्टाफ में नजर आ चुके थे, क्योंकि उन्हें इंग्लैंड लायंस ने भारत दौरे के शुरुआती 9 दिन के लिए तैयारियों को मजबूती देने के लिहाज से जोड़ा था।

2025 में, कार्तिक RCB की तरह ही 'मेंस हंड्रेड' टीम 'लंदन स्पिरिट' से भी जुड़े। यह IPL के बाहर किसी फ्रेंचाइजी के साथ उनका पहला सपोर्ट रोल था।

दिनेश कार्तिक का कोचिंग रिकॉर्ड

तमिलनाडु के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक का आईपीएल में बतौर कोच काफी अच्छा रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने अभी तक 2025 और 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ काम किया और इस दौरान दोनों ही सीजन में टीम ने खिताबी जीत हासिल की। हालांकि, द हंड्रेड में कार्तिक को उतनी कामयाबी नहीं मिली।

आंकड़ों में जानिए कार्तिक का IPL में कोचिंग रिकॉर्ड:

आंकड़े 2025 2026 कुल
मैच 15 16 31
जीत 11 11 22
हार 4 5 9
टाई/नो रिजल्ट 0/0 0/0 0/0
जीत/हार अनुपात 2.75 2.2 2.444
औसत स्कोर 32.35 36.39 34.39
रन रेट (RPO) 9.69 10.48 10.1
सर्वोच्च स्कोर 230 254 254
न्यूनतम स्कोर 189 155 155

द हंड्रेड में दिनेश कार्तिक का कोचिंग रिकॉर्ड:

आंकड़े मान
मैच 16
जीत 6
हार 10
टाई/नो रिजल्ट 0/0
जीत/हार अनुपात 0.6
औसत स्कोर 24.77
रन रेट (RPO) 9.16
पारियां 16
सर्वोच्च स्कोर 204
न्यूनतम स्कोर 80

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के साथ ही टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम भी आई सामने, वैभव सूर्यवंशी समेत ये 15 खिलाड़ी

Tagged:

Dinesh Karthik chennai super kings csk IPL 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com