IND vs ENG: दूसरे टी20 के लिए भारत की टीम घोषित, इन 16 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान
Table of Contents
India Squad For 2nd IND vs ENG T20I: आयरलैंड के बाद भारत इंग्लैंड दौरे पर है। आयरिश टीम के खिलाफ इंडिया को दो मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से काफी सवाल खड़े हो रहे और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन का दबाव भी है।
इंग्लैंड दौरे की शुरुआत हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच सबसे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज (India vs England T20 Series) का आयोजन हो रहा है। यह सीरीज 11 जुलाई तक चलेगी और फिर 14 जुलाई से 19 जुलाई तक तीन वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन होगा।
रद्द मुकाबले से India के इंग्लैंड दौरे का हुआ आगाज

भारत (India) ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज कर लिया है। 1 जुलाई को दोनों के बीच सीरीज का पहला टी20 चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला गया, जो बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और बाद में मैच रद्द कर दिया गया। हालांकि, फैंस को भारतीय पारी का मजा लेने को मिला, क्योंकि टॉस जीतकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत (India) ने 20 ओवर में 189/7 का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 47 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और एक छक्का भी शामिल रहा। वहीं, अभिषेक शर्मा ने अपना तूफानी अंदाज दिखाया और 24 गेंदों में 59 रन जड़ दिए। पहली पारी के बाद बारिश ने दस्तक दे दी और फिर खेल ही नहीं शुरू हुआ। काफी इंतजार के बाद, अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया।
The 1st #ENGvIND T20I in Durham has been called off due to rains.
— BCCI (@BCCI) July 1, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/occSMon7Q9#TeamIndia pic.twitter.com/cjIdYQcHUR
4 जुलाई को IND vs ENG दूसरा टी20
अब इंग्लैंड के खिलाफ भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को खेलना है। इस मुकाबले का वेन्यू मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा। मैच को देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद नहीं खराब करनी होगी, क्योंकि इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगी।
पहला मुकाबला रात 10 बजे से शुरू हुआ था लेकिन दूसरा जल्दी शुरू होगा। इसी वजह से भारतीय फैंस को देर तक नहीं जागना पड़ेगा।
दूसरे टी20 के लिए भारत के स्क्वाड में ये 16 खिलाड़ी शामिल
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई
यह भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं था ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर ने इंग्लैंड सीरीज के लिए रातोंरात बुलाया
Tagged:
team india abhishek sharma shreyas iyer Arshdeep Singh England Cricket Team Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi IND vs ENG T20 Series 2026