IPL 2027 में इस टीम के हेड कोच होंगे युवराज सिंह, अचानक मिल गई बड़ी जिम्मेदारी

Published - 19 Jun 2026, 05:06 PM | Updated - 19 Jun 2026, 05:28 PM

Yuvraj Singh 2

Yuvraj Singh Coaching Role: आईपीएल 2026 का समापन 31 मई को हुआ। इस बार का सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम रहा, जिसने लगातार दो बार चैंपियनशिप जीतने वाली टीमों की लिस्ट में जगह बनाई। RCB ने 2025 में पहली बार ख़िताब जीता था और फिर हालिया सीजन में सफलतापूर्वक डिफेंड किया। फाइनल में बेंगलुरु की टीम ने गुजरात टाइटंस को हराया था।

अब आईपीएल 2027 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, जो अगले साल थोड़ा जल्दी शुरू किया जा सकता है। गर्मी के प्रभाव के कारण मई के अंत में फाइनल स्टेज और प्लेऑफ मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस को भी परेशानी होती है। इसी वजह से अगले साल 10 मार्च से सीजन की शुरुआत हो सकती है, ताकि 15 मई तक समापन हो जाए। इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है और वह बतौर कोच अगले आईपीएल में नजर आ सकते हैं।

IPL 2027 में Yuvraj Singh संभाल सकते हैं कोचिंग की भूमिका

Yuvraj Singh 1

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को सीमित ओवरों के फॉर्मेट का एक जबरदस्त खिलाड़ी माना जाता था। उन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़कर सनसनी मचा दी थी। टीम इंडिया के लिए शानदार करियर के साथ-साथ आईपीएल में भी युवराज कई सालों तक खेले। इस दौरान बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल किया और दो हैट्रिक लेने में सफल रहे।

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने अपना अंतिम सीजन 2019 में खेला था और फिर संन्यास की घोषणा कर दी थी। अब एक बार फिर से उनकी आईपीएल में वापसी हो सकती है लेकिन इस बार खिलाड़ी नहीं, बल्कि कोच के रूप में नजर आएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में युवराज सिंह के शामिल होने की संभावना

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने आधिकारिक रूप से अभी तक बतौर कोच काम नहीं किया है लेकिन अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल समेत पंजाब के कई खिलाड़ियों को तराशने में अहम भूमिका निभाई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले संजू सैमसन ने भी युवी के साथ समय बिताया था। वहीं, ऋषभ भी आईपीएल के हालिया सीजन से पहले युवराज के साथ ट्रेनिंग करते नजर आए थे।

इसी वजह से युवराज सिंह के काम से कई फ्रेंचाइजी प्रभावित नजर नजर आई हैं और अब दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा उन्हें अपने साथ जोड़े जाने की खबर है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी।

DC के नए हेड कोच बनेंगे युवराज सिंह?

अगले दो सीजन दिल्ली की फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी JSW के पास होगी। इसी वजह से डायरेक्टर पार्थ जिंदल चार्ज संभालेंगे। उनके आने के कारण वेणुगोपाल की अगुआई वाले कोचिंग सेट-अप की छुट्टी हो सकती है। ऐसे में अगले सीजन दिल्ली कैपिटल्स में काफी फेरबदल हो सकते हैं और इसी वजह से युवराज सिंह के भी कोचिंग सेट-अप में नजर आने की उम्मीद है।

युवराज हेड कोच के रोल में नजर आएंगे या फिर किसी अन्य भूमिका में, इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है, क्योंकि सौरव गांगुली भी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे और उनके ही लीड करने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Delhi Capitals के नए कप्तान का नाम आया सामने, अक्षर की जगह अब ये दिग्गज संभलेगा कमान

Tagged:

Delhi Capitals yuvraj singh IPL 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com