इंग्लैंड टी20 सीरीज की हार के बाद गौतम गंभीर पर गिरेगी गाज? BCCI लेगा हेड कोच बदलने का बड़ा फैसला!
Table of Contents
Gautam Gambhir under scanner: भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर के कार्यकाल को 9 जुलाई से दो साल पूरे हो गए। उन्हें 2024 में टीम इंडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। माना जा रहा था कि टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, लेकिन अभी तक ऐसा होता नहीं दिख रहा है। गंभीर के कार्यकाल में अब तक भारत ने दो ICC ट्रॉफी (चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप) जरूर अपने नाम की हैं लेकिन कुछ शर्मनाक सीरीज हार भी झेली हैं।
टीम इंडिया के नए सीजन की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज जीत के साथ हुई लेकिन टी20 में डब्बा गुल होता दिख रहा है। जिस फॉर्मेट में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को मास्टर माना जाता है, उसी में भारत को एक के बाद एक दो शर्मनाक सीरीज हार मिल चुकी हैं। हाल ही में आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया ने नाक कटाई और अब इंग्लैंड में भी लुटिया डुबो दी है।
Gautam Gambhir की कोचिंग में आयरलैंड दौरे पर सीरीज में भारत की हार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग वाली भारतीय टीम ने आयरलैंड दौरे से सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी की। इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो टी20 मैचों की सीरीज खेली गई। उम्मीद थी कि आयरिश टीम के खिलाफ भारत को आसानी से जीत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आयरलैंड ने सबसे पहले जीत के साथ शुरुआत की और फिर दूसरा मुकाबला भी जीतकर क्लीन स्वीप करते हुए टीम इंडिया को सीरीज हरा दी।
आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी टीम इंडिया ने कटाई नाक
कमजोर आयरलैंड से हारने के बाद, संभावना जताई जा रही थी कि इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में जीत के लिए गौतम गंभीर खास प्लान बनाएंगे लेकिन यहां भी उन्होंने निराश किया। इस सीरीज के चार मैचों में इंग्लैंड ने तीन जीत दर्ज करते हुए 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब अगर भारत अंतिम मैच जीत भी लेता है तो भी ट्रॉफी पर इंग्लैंड का ही कब्जा रहेगा।
गौतम गंभीर से BCCI मांगेगा जवाब, खतरे में हेड कोच की पोजीशन
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिली लगातार दो टी20 सीरीज से BCCI एक्शन में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के खराब प्रदर्शन से बोर्ड चिंतित है और जल्द इसका रिव्यु होगा।। पूरे कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। वहीं, हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से भी सवाल किए जा सकते हैं।
🚨 Reports 🚨
— Sportskeeda (@Sportskeeda) July 10, 2026
BCCI to review the performances of players and coaching staff following India's T20I series defeat to England. Reports also suggest that head coach Gautam Gambhir's position could come under scrutiny.
(Source: Vipul Kashyap/ANI)#TeamIndia #GautamGambhir #BCCI… pic.twitter.com/1NmTxOmu4H
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने आजतक से बातचीत में कहा,
"हम भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर काफी चिंतित हैं। यह सीरीज खत्म होने के बाद हम कप्तान और हेड कोच के साथ समीक्षा बैठक करेंगे ताकि समझा जा सके कि आखिर कहां चूक हो रही है। हमारी कोशिश होगी कि कमियों को जल्द दूर किया जाए और टीम फिर से अपनी मजबूत स्थिति हासिल करे।
यह भी पढ़ें: IPL 2027 के शेड्यूल का हुआ खुलासा, जानिए कब खेला जाएगा ओपनिंग-फाइनल मैच