IPL 2027 के शेड्यूल का हुआ खुलासा, जानिए कब खेला जाएगा ओपनिंग-फाइनल मैच
Table of Contents
IPL 2027 Schedule: आईपीएल की चर्चा को लेकर फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। रिलीज-रिटेंशन, ट्रेड, ऑक्शन और फिर शेड्यूल। ये सभी चीजें एक सीजन के खत्म होने के बाद अगले सीजन तक हलचल का कारण बनी रहती हैं। इस बार लीग का 19वां सीजन खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की थी।
आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला गया था। अभी हालिया सीजन को खत्म हुए दो महीने भी नहीं हुए और अगले सीजन की चर्चा शुरू हो गई है। सभी के मन में जानने की जिज्ञासा हो रही है कि IPL 2027 की शुरुआत कब से होगी। तो इसको लेकर अब अहम जानकारी सामने आ गई है।
IPL 2027 का सीजन जल्दी शुरू होने की संभावना

हर बार आईपीएल के सीजन की शुरुआत मार्च के अंत में होती है और फिर प्लेऑफ के मुकाबलों का आयोजन मई के अंतिम सप्ताह में होता है। इसी वजह से अंतिम चरण में खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस को भी अत्यधिक गर्मी में समस्या होती है। इसी वजह से डबल हेडर में दिन के मुकाबले के दौरान स्टेडियम में आने वाले फैंस की संख्या कम रहती है।
यही वजह है कि IPL 2027 को लेकर BCCI बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। सीजन का आगाज मार्च के अंतिम सप्ताह के बजाय दूसरे वीक में हो सकता है, ताकि मई के अंतिम सप्ताह के बजाय उससे पहले सीजन का समापन हो सके। इसी वजह से आखिरी के मैचों के दौरान गर्मी और मानसून का प्रभाव कम देखने को मिलेगा।
10 मार्च से IPL 2027 का हो सकता है आगाज
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हुई थी। इसी वजह से मई में फाइनल मुकाबला 31 मई को हुआ था। लेकिन अब अगला सीजन जल्दी शुरू होने के आसार हैं। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2027 का आगाज 10 मार्च से हो सकता है। सीजन के जल्दी शुरू किए जाने के पीछे मानसून और गर्मी के प्रभाव को प्लेऑफ स्टेज से दूर रखने की योजना है।
15 मई तक IPL के 20वें सीजन के समाप्त होने के आसार
आईपीएल 2027 का 10 मार्च से आगाज होता है तो फिर सीजन मई के अंतिम सप्ताह के बजाय 15 मई तक खत्म हो सकता है। इसका संकेत कुछ समय पहले BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भी दिया था। वहीं, अब हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में भी ऐसा ही बताया जा रहा है। अगर सीजन जल्दी खत्म होता है तो फिर खिलाड़ियों और फैंस को भी राहत मिलेगी। उन्हें आखिरी में मैचों के दौरान तपती धूप और अधिक गर्मी से छुटकारा मिल जाएगा।
Tagged:
bcci IPL Schedule IPL 2027