पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में टीम इंडिया हैंड शेक करेगी या नहीं? सामने आ गया बड़ा फ़ैसला
Published - 02 Oct 2026, 02:36 PM | Updated - 02 Oct 2026, 03:15 PM
Table of Contents
Team India: क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आती हैं, तो मुकाबले के रोमांच कई गुना बढ़ जाता है. इन दोनों टीमों के बीच अक्सर कांटे की टक्कर देखने को मिलती है, जिसके लिए क्रिकेट फैंस भी काफी बेताब रहते हैं. वहीं, अब एक बार फिर टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होने वाली है.
3 अक्टूबर को निशिन में दोनों टीमें एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस मैच में भी भारतीय टीम (Team India) ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’ का पालन करेगी या नहीं?
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में Team India हैंड शेक करेगी या नहीं?

भारत और पाकिस्तान ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई है. 3 अक्टूबर को निशिन के कोरिगि स्पोर्ट्स पार्क में दोनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी. लेकिन इससे पहले हैंडशेक का मुद्दा चर्चाओं में बना हुआ है. पिछले साल हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय खिलाड़ी एशिया कप और आईसीसी प्रतियोगिताओं में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज करते हैं. टीम (Team India) के इस फ़ैसले को भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति उसकी निष्ठा के तौर पर देखा गया.
फाइनल से पहले अक्षर पटेल ने खोल दिया राज, पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर कही ऐसी बात
क्या कहते हैं नियम?
ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया यानी OCA के तहत एशियन गेम्स का आयोजन होता है. ओसीए के मौजूदा नियमों के मुताबिक खिलाड़ियों के लिए हाथ मिलाना जरूरी नहीं है. लेकिन हैंडशेक को खेल भावना और शिष्ट आचरण के मानकों में शामिल किया जाता है. साल 2016 में आयोजित हुए रियो ओलंपिक में मिस्र के जूडो खिलाड़ी इस्लाम एल शेहाबी ने इजराइल के खिलाड़ी ओर सैसन से हाथ मिलाने से मना कर दिया था, जिससे IOC काफी निराश हुआ. उन्होंने खिलाड़ी की इस व्यवहार को गलत माना और उन्हें डांटा.
नागोया पहुंगे BCCI सचिव
गौरतलब है कि एशियन गेम्स में टेबल टेनिस और स्क्वैश जैसे खेलों में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ी पुराने तरीके से हाथ मिलाते नजर आए हैं. लेकिन क्रिकेट में ऐसा होता है या नहीं, इस पर सबकी नजरें रहेंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो BCCI सचिव देवजीत सैकिया के नागोया पहुंचने के बाद ही इस मामले पर फैसला लिया जाएगा. हालांकि, भारतीय बोर्ड इससे पहले कई बार टीम इंडिया (Team India) की नो हैंडशेक पॉलिसी का सर्मथन कर चुका है.
टीम इंडिया पर बोझ बन गया यह खिलाड़ी, लेकिन कोच-कप्तान चाहकर भी नहीं कर सकते हैं इसे बाहर
Tagged:
team india IND vs PAK Asian Games 2026ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर