अंपायर से भिड़े ऋषभ पंत, मैदान पर हुआ जमकर विवाद, कुछ देर बाद 10 रन पर आउट
Published - 02 Oct 2026, 01:54 PM | Updated - 02 Oct 2026, 02:36 PM
Table of Contents
टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारतीय अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस समय ईरानी कप का हिस्सा हैं. 1 अक्टूबर से जम्मू कश्मीर के खिलाफ जारी इस मुकाबले के लिए उन्हें रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. लेकिन मैच की पहली पारी के दौरान वह अपना जलवा बिखेरने में बुरी तरह फेल हुए. इस बीच ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अंपायर के साथ हुई तीखी नोकझोंक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा लिया.
अंपायर से भिड़े Rishabh Pant

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू कश्मीर के बीच ईरानी कप का मुकाबला खेला जा रहा है. 1 अक्टूबर से जारी इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ROI टीम 237 रन ही स्कोरबोर्ड पर लगा पाई. इस बीच कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला भी पूरी तरह से खामोश रहा.
उम्र नाजी की गेंद पर कमरान इक़बाल के हाथों आउट हो जाने से पहले वह 36 गेंदों में सिर्फ एक चौके की मदद से 10 रन बना पाए. इस दौरान उनकी अंपायर के साथ बहसाबजी भी देखने को मिली, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
साउथ अफ्रीका के साथ 6 मैचों की ODI सीरीज खेलेगा भारत, शेड्यूल का हुआ ऐलान
वायरल हुई तस्वीरें
दरअसल, बल्लेबाजी के दौरान जब ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पॉपिंग क्रीज से लगभग एक से डेढ़ फीट बाहर निकलकर स्टांस ले रहे थे, तो अंपायर ने इसको अवैध करार दिया और उन्हें ऐसा करने से मना किया. लेकिन रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान को अंपायर का यह फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आया और वह उनसे भिड़ गए.
ऐसे में दोनों के बीच कुछ समय तक तीखी नोकझोंक देखने को मिली. बल्लेबाज अक्सर तेज गेंदबाजों के खिलाफ क्रीज से थोड़ा बाहर आकर स्टांस लेते हैं, ताकि पेसर अपनी लेंथ छोटी करने या रणनीति बदलने पर मजबूर हो जाए.
Rishabh Pant को रास नहीं आई अंपायर की दखलअंदाजी
गौरतलब है ऋषभ पंत करीब एक से डेढ़ फीट बाहर खड़े थे, जो कि समान्य दूरी से काफी ज्यादा था. इसलिए अंपायर ने उन्हें ऐसा करने से रोका. हालांकि, अंपायर के पास सामान्य परिस्थिति में इसे नजरअंदाज करने का अधिकार होता है. अगर बल्लेबाज के जरूरत से ज्यादा बाहर निकलने की वजह से पिच के सुरक्षित क्षेत्र या नियम प्रभावित होते हैं, तो अंपायर उसे रोक सकता है. लेकिन अंपायर की दखलअंदाजी ऋषभ पंत को बिल्कुल रास नहीं आई.
तीसरे ODI के लिए बदली भारत की 15 सदस्यीय टीम, अब इन खिलाड़ियों को मिला गोल्डन चांस
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर