तीसरे ODI के लिए बदली भारत की 15 सदस्यीय टीम, अब इन खिलाड़ियों को मिला गोल्डन चांस

Published - 02 Oct 2026, 01:04 PM | Updated - 02 Oct 2026, 01:53 PM

IND Vs WI ODI Series

भारत औऱ वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच जारी तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का कारवां न्यू चंडीगढ़ पहुंच गया है. दोनों टीमें 3 अक्टूबर को तीसरे और आखिरी मैच में आमने-सामने होंगी. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण चोटिल होने की वजह से तीसरे वनडे (IND vs WI) से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से टीम में बदलाव करना पड़ा है. तो आइए नजर डालते हैं इस मैच के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम पर...

IND vs WI: तीसरे वनडे के लिए हुआ टीम इंडिया में हुआ बदलाव

IND Vs WI 1st ODI 2

30 सितंबर को वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण की जांघ में दिक्कत हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. वह मैच में सिर्फ 5 ओवर ही गेंदबाजी कर सके. अब अनफिट होने के कारण वह तीसरे वनडे का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. प्रसिद्ध कृष्ण की जगह अंशुल कंबोज को मौका दिया गया है. इस वक्त वह पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ जारी अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं. इसलिए उन्हें जल्द ही न्यू चंडीगढ़ पहुंचने के लिए कहा गया है.

फाइनल से पहले अक्षर पटेल ने खोल दिया राज, पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर कही ऐसी बात

इन बल्लेबाजों को मिला मौका

बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल और केएल राहुल को शामिल किया जा सकता है. जबकि नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा और नितीश कुमार रेड्डी टीम के ऑलराउंडर होंगे. वहीं, गेंदबाजी विभाग में गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज और आकिब नबी नजर आएंगे.

दूसरे वनडे में रचा इतिहास

30 सितंबर को गुवाहटी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मुकाबला खेला गया, जो कि ऐतिहासिक रहा. दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन कर जमकर रन बरसाए, जिसके चलते मैच में कुल 811 रन बन सके. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी विंडीज़ टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए.

जवाब मे टीम इंडिया ने 43.3 ओवरों में 406 रन स्कोरबोर्ड पर लगा मैच 8 विकेटों से अपने नाम कर लिया. इसी के साथ शुभमन गिल एंड कंपनी ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त भी बना ली. वहीं, अब मेजबान टीम तीसरे वनडे में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी.

IND vs WI: तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल.

गुवाहाटी के ग्राउंड पर भड़के टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर! बोले 'पिच बहुत बेकार....'

Tagged:

shubman gill team india IND vs WI Anshul Kamboj
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com