गुवाहाटी के ग्राउंड पर भड़के टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर! बोले 'पिच बहुत बेकार....'
Published - 01 Oct 2026, 03:27 PM | Updated - 01 Oct 2026, 03:46 PM
Table of Contents
Gautam Gambhir: 30 सितंबर को वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेला गया तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच ऐतिहासिक रहा. गुवाहटी की सपाट पिच पर बल्लेबाजों का एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला, जहां गेंदबाज़ों के लिए बल्लेबाज़ों को रन बनाने से रोकना बेहद मुश्किल रहा. ऐसे में अब भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने गुवाहटी के मैदान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है बल्ले और गेंद के बीच थोड़ा और मुकाबला होना चाहिए.
गुवाहाटी के ग्राउंड पर भड़के टीम इंडिया के हेड कोच Gautam Gambhir!

गुवाहटी में वेस्टइंडीज और भारत के बीच हुए मुकाबले में बल्लेबाजों के एकतरफा प्रदर्शन से भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर कुछ खास खुश नहीं नजर आए. मैच के बाज उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से बात करते हुए कहा कि बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच मुकाबला होना चाहिए, लेकिन इस मुकाबले में सिर्फ़ बल्लेबाजी ही नजर आई. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने दावा किया,
"देखिए, अगर मैं पूरी तरह ईमानदार रहूं, तो मुझे लगता है कि बल्ले और गेंद के बीच थोड़ा और मुकाबला होना चाहिए, क्योंकि हम क्रिकेट की बात करते हैं - लेकिन यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ़ बल्लेबाजी है."
इस वजह से अर्शदीप सिंह को नहीं मिली सेमीफाइनल मुकाबले में जगह, अब पीछे की वजह आई सामने
गेंदबाजों के लिए जताई सहानुभूति
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ऐसी पिचों पर गेंदबाजों के लिए गेंदबाजी करना बिल्कुल आसान नहीं होता है. इसलिए उन्होंने गेंदबाजों के लिए सहानूभुति जाहिर की. भारतीय हेड कोच ने बताया कि,
"क्योंकि जरा सोचिए कि कोई युवा गेंदबाज़ इस विकेट पर गेंदबाजी कर रहा हो, और विरोधी टीम 400 रन बना ले और फिर हम 400 रन का पीछा करें. जाहिर है, रिकॉर्ड के लिए यह शानदार है, दर्शकों के लिए यह शानदार है, ब्रॉडकास्टर के लिए यह शानदार है, लेकिन अगर आप मुझसे एक सच्चे क्रिकेट फैन और कोच के तौर पर पूछें - तो मुझे गेंदबाजों के प्रति भी सहानुभूति रखनी होगी.
जब आप इस तरह की पिच पर गेंदबाजी करते हैं, तो यह गेंदबाज़ों के लिए सही नहीं होता. इसलिए हमें गेंदबाज़ों को कुछ ऐसा देना होगा जिससे उन्हें कुछ मदद मिल सके और वे उसका इस्तेमाल कर सकें.
बल्लेबाजों ने मचाया धमाल
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे की बात की जाए तो इसमें कुल 811 रन बने. विंडीज़ टीम की ओर से जॉन कैंपबेल, शाई होप और अमीर जांगू ने शतक जड़ते हुए टीम के स्कोर को 405 तक पहुंचाने में मदद की. इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया ने 43.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 408 रन जड़ दिए. इस दौरान पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली. जबकि कप्तान शुभमन गिल 133 गेंदों में 223 रन बनाकर नाबाद वापिस लौटे.
IND vs WI: तीसरे ODI से बाहर हुआ टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी, चोट के चलते हुआ रूल्ड OUT
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर