IND vs WI: तीसरे ODI से बाहर हुआ टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी, चोट के चलते हुआ रूल्ड OUT
Published - 01 Oct 2026, 01:21 PM | Updated - 01 Oct 2026, 02:01 PM
Table of Contents
भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मुकाबलों खेले जा चुके हैं. 30 सितंबर को गुवाहटी में दूसरा वनडे मैच हुआ, जिसमें शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने 8 विकेटों से जीत दर्ज की. इसी के साथ भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाने में कामयाब हुई. वहीं, अब 3 अक्टूबर को दोनों टीमें तीसरे वनडे के लिए आमने-सामने होगी. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार प्लेयर इंजरी के चलते आखिरी मुकाबले (IND vs WI) से बाहर हो गया है.
IND vs WI: तीसरे ODI से बाहर हुआ टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी

3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी प्रसिद्ध कृष्ण इंजरी के चलते इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दूसरे वनडे के बाद उनकी चोट की पुष्टि की. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि टीम मैनेजमेंट प्रसिद्ध कृष्ण की इंजरी पर लगातार नजर बनाए रखे हुए हैं और चोट की गंभीरता का पता करने के लिए उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया है.
श्रीलंका को हरा फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, इस डेट को अब गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान
इस गेंदबाज की हो सकती है एंट्री
तीसरे वनडे (IND vs WI) के लिए प्रसिद्ध कृष्ण की जगह मोहम्मद सिराज को भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सका है. शुरुआती दो मुकाबलों में वह बेंच गर्म करते नजर आए थे. करीब 9 महीनों से वह वनडे टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी एकदिवसीय मुकाबला 18 जनवरी 2026 का खेला था. इसके बाद से ही वह इस फॉर्मेट में वापसी करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मोहम्मद सिराज तीसरे वनडे का हिस्सा बन पाते हैं या नहीं.
3 अक्टूबर होगा भारतीय फैंस के लिए खास
गौरतलब है कि 3 अक्टूबर का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है. क्योंकि इस दिन जहां एक तरफ भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मुकाबलों वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जाना है, तो वहीं भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ एशियम गेम्स 2026 का गोल्ड मैच खेलेगी. ऐसे में दोनों मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी होगी.
3 बल्लेबाज जो रोहित शर्मा के 3 दोहरे शतक का रिकॉर्ड कर सकते हैं चकनाचूर, लगा सकते 4-5 डबल हंड्रेड
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर