श्रीलंका को हरा फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, इस डेट को अब गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

Published - 01 Oct 2026, 12:21 PM | Updated - 01 Oct 2026, 01:17 PM

India Pakistan 2

भारत (India) ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली। गुरुवार, 1 अक्टूबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराया । पहले खेलते हुए भारत ने 20 ओवर में 169/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन बनाकर ढेर हो गई।

अब फैंस को इस टूर्नामेंट के फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच में पहली बार भारत (India) और पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि टूर्नामेंट के फॉर्मेट के अनुसार इनके बीच तभी मुकाबला संभव था, जब ये दोनों मेडल मैच में जगह बनाएं।

India ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में बनाई जगह

India 3

इस टूर्नामेंट में भारत (India) को डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल राउंड में प्रवेश मिला था लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया और उसने अपनी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अपने रेगुलर खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया काफी मजबूत नजर आ रही थी और श्रीलंका की नई-नवेली टीम को पूरी तरह से ढेर कर दिया।

ईशान किशन ने बल्ले से किया कमाल, फिर भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने जरूर भारत (India) को परेशान किया। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए लेकिन ईशान किशन ने 46 गेंदों में 80 रन नाबाद बनाकर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने भी 38 रन बनाए।

इसके बाद का काम भारतीय गेंदबाजों ने कर दिया और श्रीलंकाई पारी में सिर्फ एक बल्लेबाज को छोड़कर कोई भी डबल डिजिट के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके।

इस तारीख को पाकिस्तान से गोल्ड मेडल मैच में होगा सामना

एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारत (India) और पाकिस्तान के बीच शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। जहां भारत ने श्रीलंका को सेमीफाइनल में हराया। वहीं, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात दी। अब इन दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल के लिए टक्कर होगी। पाकिस्तान की टीम को ज्यादा हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि उनके पास सबसे छोटे फॉर्मेट के कई शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं।

इसी वजह से भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना आसान काम नहीं होगा। श्रीलंका के खिलाफ धीमी पिच पर ज्यादातर प्रमुख बल्लेबाज फ्लॉप हुए। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा, अन्यथा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: IND vs SL: अभिषेक-संजू फ्लॉप, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया गर्दा, 180 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team Sri Lanka Cricket team Asian Games 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com