IND vs SL: अभिषेक-संजू फ्लॉप, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया गर्दा, 180 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन
Table of Contents
IND vs SL Semi- Final: जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुछ दिनों से बारिश के कारण मुकाबले नहीं हो पा रहे थे लेकिन 1 अक्टूबर का दिन फैंस के लिए राहत भरा रहा और दोनों सेमीफाइनल में एक्शन देखने को मिला। पहले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं, दूसरे मैच में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है।
श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला। उम्मीद जताई जा रही थी कि शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन तबाही मचाएंगे लेकिन ये दोनों फ्लॉप रहे और जिम्बाब्वे दौरे के बाद अब मौका पाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी से कोहरा मचा दिया।
IND vs SL सेमीफाइनल मैच में अभिषेक और संजू हुए फ्लॉप

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेले जा रहे IND vs SL सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका के दूसरे दर्जे के गेंदबाजों के सामने अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला। अफगानिस्तान टी20I सीरीज में अभिषेक ने 76.33 की औसत से 229 रन बनाकर अपनी शानदार फॉर्म दिखाई थी लेकिन जापान में उन्होंने निराश ही किया। पहले वे जापान टीम के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए और अब श्रीलंका के विरुद्ध 3 गेंदों में 7 रन ही बना पाए।
उनके जोड़ीदार संजू सैमसन का भी ऐसा ही हाल रहा। सैमसन ने भी अफगानिस्तान के खिलाफ दो अर्धशतकीय पारियां खेली थीं और फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे लेकिन जापान में उनका भी बल्ला नहीं चला है। जापान टीम के खिलाफ उन्होंने 9 रन बनाए थे। वहीं, IND vs SL सेमीफाइनल में 9 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
वैभव सूर्यवंशी को IND vs SL सेमीफाइनल मैच में मिला मौका, 15 वर्षीय की धमाकेदार पारी
जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई टी20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को तब से प्लेइंग XI में मौका नहीं मिल रहा था। वे पूरी अफगानिस्तान सीरीज और जापान के खिलाफ एकमात्र मैच में भी बेंच पर रहे। हालांकि, IND vs SL सेमीफाइनल मैच में उन्हें मौका मिला और उन्होंने एक तेजतर्रार पारी खेली।
वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर शुरू में समय लिया लेकिन फिर अपने शॉट लगाने शुरू किए और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वे अर्धशतक से चूक गए लेकिन 21 गेंदों में 180.95 की स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाने में कामयाब रहे। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी जड़े।
IND vs SL सेमीफाइनल मुकाबले में ईशान की शानदार पारी, भारत ने बनाए 169 रन
टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय टीम को शुरुआत में झटके देकर मुश्किल में डाला। हालांकि, फिर वैभव सूर्यवंशी ने काउंटर अटैक किया लेकिन उसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (13), अक्षर पटेल (8) और उपकप्तान तिलक वर्मा (2) सस्ते में निपट गए। लेकिन एक छोर से ईशान किशन ने मोर्चा संभाला हुआ था। ईशान ने 46 गेंदों में 80 रन नाबाद बनाए, जिसकी मदद से भारतीय टीम 7 विकेट खोकर 169 रन बनाने में सफल रही।
यह भी पढ़ें: इधर भारत ने जीता मैच, उधर अपनी गाड़ी में मृत पाया गया 40 साल का स्टार खिलाड़ी