इधर भारत ने जीता मैच, उधर अपनी गाड़ी में मृत पाया गया 40 साल का स्टार खिलाड़ी

Published - 01 Oct 2026, 09:53 AM | Updated - 01 Oct 2026, 10:33 AM

India 54

वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेला गया दूसरा वनडे भारत (India) के लिए काफी खास रहा। इस मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के साथ ही ODI में पहली बार 400+ के टारगेट को हासिल किया। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा।

इसी वजह से भारतीय फैंस के बीच जश्न का माहौल है, क्योंकि उन्हें जमकर चौके-छक्के देखने को मिले। हालांकि, अब इस जश्न में के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, जो एक 40 वर्षीय सुपरस्टार के निधन की है, जिसका शव कार में पाया गया।

India की जीत का जश्न पड़ा फीका, इस दिग्गज की अचानक हुई मौत

India 55

दूसरे वनडे में भारत (India) की जीत के बीच जिस दिग्गज के निधन की खबर आ रही है, वह AEW के स्टार रेसलर PAC हैं, जो पहले WWE में नेविल के नाम से काम कर रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने इस कंपनी से अपना नाता तोड़ लिया। PAC का निधन 28 सितंबर की सुबह हुआ और वे कार में मृत पाए गए। उनके निधन से सभी काफी दुखी हैं, क्योंकि एक दिन पहले यानी 27 सितंबर को उन्होंने रिंग में उतरते हुए फाइट में हिस्सा भी लिया था।

हार्ट अटैक की जताई गई आशंका

PAC की अचानक मौत की कोई खास वजह सामने नहीं आई है। इसी वजह से हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, जो आज के समय में काफी आम बात है। रिंग में लड़ने वाले रेसलर कई तरह की दवाएं भी लेते हैं। कई बार उनकी वजह से भी इस तरह की चीजें देखने को मिलती हैं। हालांकि, अभी तक इस दिग्गज की जान जाने का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है लेकिन आने वाले दिनों में खुलासा हो सकता है।

एकतरफा अंदाज में 406 का टारगेट हासिल कर भारत ने दर्ज की जीत

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच में टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज की तरफ से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली, जिसकी वजह से भारतीय गेंदबाज हताश नजर आए। जॉन कैंपबेल (101) कप्तान शाई होप (104) और आमिर जंगू (114) ने शतक बनाए। इन तीनों की शतकीय पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 405/7 का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में भारत (India) ने 43.3 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 406 रन बनाते हुए जीत दर्ज की और दक्षिण अफ्रीका के बाद 400 से ज्यादा का टारगेट हासिल करने वाली दूसरी टीम बनी। कप्तान शुभमन गिल ने 113 गेंदों में 223 रन नाबाद बनाए। वहीं, रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें: नबी-गुरनूर बाहर, सिराज-रेड्डी की वापसी, कुछ ऐसी होगी तीसरे ODI में भारत की प्लेइंग इलेवन

Tagged:

team india west indies cricket team PAC
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com