3 बल्लेबाज जो रोहित शर्मा के 3 दोहरे शतक का रिकॉर्ड कर सकते हैं चकनाचूर, लगा सकते 4-5 डबल हंड्रेड
Table of Contents
भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा को ODI क्रिकेट का बेताज बादशाह माना जाता है। रोहित के नाम भले ही इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन और शतक का रिकॉर्ड न हो लेकिन उन्होंने कुछ ऐसे कारनामे किए हैं, जिन्हें दोहरा पाना काफी मुश्किल है। हालांकि, आज के समय में काफी सारे ऐसे रिकॉर्ड टूट गए हैं, जिन्हें पहले असंभव माना जाता था।
इसी वजह से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के वनडे में सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक का रिकॉर्ड भी खतरे में नजर आ रहा है, क्योंकि अब बल्लेबाजी के लिए सपाट पिचें तैयार की जा रही हैं, जिसके कारण डबल सेंचुरी बनाना अब उतना मुश्किल काम नहीं रह गया है।
ये 3 बल्लेबाज तोड़ सकते हैं ODI में Rohit Sharma के 3 दोहरे शतकों का रिकॉर्ड
1. शुभमन गिल

इस लिस्ट में पहला नाम भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल का है। गिल के नाम ODI फॉर्मेट में दो दोहरे शतक हो गए हैं। उन्होंने अपनी पहली डबल सेंचुरी न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2023 में बनाई थी। वहीं, अपना दूसरा दोहरा शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में बनाया।
अब उन्हें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए दो और दोहरे शतक की ज़रूरत है। गिल के पास लंबी पारियां खेलने की क्षमता है और वह अभी काफी युवा हैं। इसी वजह से वे काफी प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं।
2. पथुम निसांका
इस लिस्ट में दूसरा नाम श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसांका का है, जिनके नाम ODI में एक डबल सेंचुरी है। निसांका ने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था।
यह बल्लेबाज काफी निरंतरता के साथ रन बनाने में माहिर है और बड़ी पारियां खेलना जानता है। इसी वजह से वे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के तीन डबल सेंचुरी के रिकॉर्ड को तोड़ने के दावेदारों वाली लिस्ट में शामिल हैं।
3. यशस्वी जायसवाल
इस लिस्ट में तीसरा नाम यशस्वी जायसवाल का है, जिन्हें ODI क्रिकेट में अभी ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। जायसवाल ने अभी तक 6 ही मैच खेले हैं और 2 शतक जड़े हैं। इस फॉर्मेट में भले ही उन्होंने अभी एक भी डबल सेंचुरी न लगाई हो लेकिन टेस्ट में दो दोहरे शतक जड़ चुके हैं। इससे साफ़ है कि उनके अंदर बड़ी पारी खेलने की काबिलियत है।
यही वजह है कि माना जा रहा है कि जब 2027 ODI वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) रिटायर हो जाएंगे तो जायसवाल को नियमित रूप से मौका मिलेगा और वे हिटमैन की तीन डबल सेंचुरी के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश को रौंदकर पाकिस्तान ने कटवाया फाइनल का टिकट, 6 विकेट से दर्ज की जीत
Tagged:
shubman gill team india Rohit Sharma yashasvi jaiswal Pathum Nissanka Sri Lanka Cricket team