बांग्लादेश को रौंदकर पाकिस्तान ने कटवाया फाइनल का टिकट, 6 विकेट से दर्ज की जीत

Published - 01 Oct 2026, 09:13 AM | Updated - 01 Oct 2026, 09:40 AM

PAK Vs BAN

1 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर पाकिस्तान क्रिकेट टीम (PAK vs BAN) ने एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट कंप्टीशन के फाइनल में जगह बना ली है. भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे हुए इस मुकाबले में साहिबज़ादा फरहान की अगुवाई वाली टीम ने बांग्लादेश (PAK vs BAN) को 6 विकेटों से हराया. बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही विभागों में पाक टीम कमाल की नजर आई. इसी के साथ उसके नाम एशियन गेम्स में एक मेडल भी दर्ज हो गया.

PAK vs BAN: बारिश से प्रभावित रहा मैच

बांग्लादेश और पाकिस्तान (PAK vs BAN) के बीच खेला गया पहला सेमीफाइनल मैच बारिश से प्रभावित रहा, जिसके चलते दोनों टीमों की पारी को सिर्फ़ 13 ओवर तक सीमित कर दिया गया. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई बांग्लादेश टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान पर 111 रनों का स्कोर हासिल किया. तौहीद हृदय टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 42 रन बनाए. वहीं, सैफ हसन ने 19 रन और मोसाद्देक हुसैन ने 11 रन का योगदान दिया. अन्य कोई भी खिलाड़ी दहाई अंक का आंकड़ा नहीं छू सका.

नबी-गुरनूर बाहर, सिराज-रेड्डी की वापसी, कुछ ऐसी होगी तीसरे ODI में भारत की प्लेइंग इलेवन

सुफयान मोकिम ने बिखेरा अपनी गेंदबाजी का जादू

पाकिस्तान के 24 वर्षीय स्पिनर सुफयान मोकिम ने अपनी फिरकी गेंदों का जलवा बिखेरते हुए बांग्लादेश टीम पर जमकर कहर बरपाया. अपने स्पेल के 3 ओवरों में वह तीन विकेट झटकने में कामयाब रहे. इस दौरान उन्होंने टीम के लिए सैफ हसन, तौहीद हृदय और मोसाद्देक हुसैन का अहम विकेट लिए. इसके अलावा अराफ़ात मिन्हास के हाथ दो विकेट लगी. तंज़ीद हसन और परवेज हुसैन का विकेट उनके नाम रहा. इस बीच सैम अयूब ने कप्तान लिटन दास को आउट कर एक सफलता हासिल की.

पाकिस्तान ने दर्ज की जीत

PAK Vs BAN 1

बांग्लादेश (PAK vs BAN) द्वारा दिए गए टारगेट को हासिल करने के लिए मैदान पर उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही. पावरप्ले में ही टीम ने केवल 38 रनों के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए. टीम के शीर्ष चार बल्लेबाज़ केवल 51 रन ही बना पाए. हालांकि, इसके बाद हसन नवाज़ और अब्दुल समद ने 59 रनों की नाबाद साझेदारी कर पाकिस्तान को जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया.

इन दोनों खिलाड़ियों के बल्ले से क्रमशः 27 रन और 30 रन निकले. वहीं, बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन, नसूम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन ने एक-एक विकेट ली. यह मुकाबला जीत जाते के बाद पाकिस्तान ने 3 अक्टूबर को खेले जाने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल के मौसम की रिपोर्ट आई सामने, जानें मैच होगा पूरा या हो जाएगा रद्द

Tagged:

pak vs ban abdul samad Sahibzada Farhan Asian Games 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com