नबी-गुरनूर बाहर, सिराज-रेड्डी की वापसी, कुछ ऐसी होगी तीसरे ODI में भारत की प्लेइंग इलेवन

Published - 01 Oct 2026, 08:28 AM | Updated - 01 Oct 2026, 08:57 AM

India 52

India vs West Indies 3rd ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। गुवाहाटी में कल खेले गए मुकाबले में इंडिया ने 406 के टारगेट को 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया और ODI में 400 प्लस के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने वाली दूसरी टीम बनी।

भारत (India) की जीत के हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने 223 रनों की नाबाद पारी खेली और ODI में सबसे तेज डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड भी बनाया। गिल के अलावा रोहित शर्मा का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने शानदार शतक जड़ा। अब तीसरे वनडे पर सभी की नजर है। इसके लिए भारत की प्लेइंग XI में दो बदलाव भी हो सकते हैं।

न्यू चंडीगढ़ में भारत-वेस्टइंडीज की तीसरे ODI में होगी टक्कर

India 53

भारत (India) ने तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी में खेले गए वनडे मुकाबलों में धमाकेदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज को कोई मौका नहीं दिया है। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम ODI मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा।

इस मैच में भी टीम इंडिया (Team India) अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी और वेस्टइंडीज का 3-0 से सफाया करने पर नजर होगी। यह मुकाबला कप्तान शुभमन गिल के होम ग्राउंड पर होगा। इसी वजह से गिल भी घरेलू फैंस को जीत का तोहफा देना चाहेंगे।

India की प्लेइंग XI से आकिब और गुरनूर हो सकते हैं ड्रॉप

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा लेकिन गेंदबाजी मोर्चे पर ज्यादा खास परफॉरमेंस देखने को नहीं मिला। दूसरे मैच में डेब्यू करने वाले आकिब नबी फ्लॉप रहे। वहीं, गुरनूर बरार एक बार फिर से काफी महंगे साबित हुए। नबी ने 8.5 ओवर में 84 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए। वहीं, गुरनूर ने 10 ओवर में 96 रन देकर 2 विकेट लिए।

ये दोनों तेज गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आए। यही कारण है कि इन्हें तीसरे मैच से ड्रॉप किया जा सकता है।

रेड्डी और सिराज की हो सकती है प्लेइंग XI में वापसी

भारत (India) ने दूसरे वनडे से ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को आराम दिया और आकिब नबी ने उनकी जगह डेब्यू किया। हालांकि, नबी ने निराश किया और रेड्डी को रेस्ट दिए जाने के फैसले पर भी सवाल उठे। अब उनकी न्यू चंडीगढ़ में होने वाले मैच के लिए प्लेइंग XI में वापसी हो सकती है।इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहली बार सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं। अगर गुरनूर बरार को ड्रॉप किया जाता है तो फिर सिराज को मौका मिल सकता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

यह भी पढ़ें: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के वापसी की उठी बात!

Tagged:

team india Mohammed Siraj west indies cricket team Nitish Kumar Reddy gurnoor brar Auqib Nabi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com