इस वजह से अर्शदीप सिंह को नहीं मिली सेमीफाइनल मुकाबले में जगह, अब पीछे की वजह आई सामने

Published - 01 Oct 2026, 02:01 PM | Updated - 01 Oct 2026, 02:45 PM

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh: 1 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबला में टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन कर 124 रनों से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई. बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही विभागों में भारतीय खिलाड़ी कमाल के नजर आए. लेकिन इस बीच भारतीय टीम मैनेजमेंट के एक फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया. टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था, जिसकी वजह का अब खुलासा हो गया है.

इस वजह से Arshdeep Singh को नहीं मिली सेमीफाइनल मुकाबले में जगह

Arshdeep Singh

एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच के लिए टीम इंडिया ने क्वालीफाई कर लिया है. वीरवार को निशिन में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने अपना जलवा बिखेर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर जमकर कहर बरपाया. हालांकि, इस दौरान खूंखार युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) बेंच गर्म करते नजर आए. दरअसल, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें इस मैच से बाहर कर दिया था. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच स्पिन फ़्रेंडली होने की वजह से वह प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए.

IND vs WI: तीसरे ODI से बाहर हुआ टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी, चोट के चलते हुआ रूल्ड OUT

इस वजह से होना पड़ा बाहर

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने चार स्पिनर्स और एक तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरने का फैसला लिया, जो कि टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ. अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और अभिशषेक शर्मा के चौकड़ी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर कहर बरपाते हुए उनके लिए रन बनाना मुश्किल कर दिया. वहीं, जसप्रीत बुमराह टीम के इकलौते प्रमुख तेज गेंदबाज थे, जिसके हाथ दो सफलताएं लगी. इसके अलावा अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा के हाथ दो विकेट लगी, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट निकाला.

पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच जीत जाने के बाद टीम इंडिया ने फाइनल का टिकट अपने नाम कर लिया है. इसके बाद अब 3 अक्टूबर को उसका सामना पाकिस्तान टीम से होगा. निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में दोनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए एक-दूसरे से टकराएंगी. ऐसे में संभावना है कि अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है. फाइनल मैच में भी भारतीय टीम मैनेजमेंट चार स्पिनर्स और एक तेज गेंदबाज पर भरोसा जता सकती है.

ईशान की आंधी के बाद भारतीय गेंदबाजों का तांडव, श्रीलंका को 1

Tagged:

team india Arshdeep Singh Asian Games 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com