ईशान की आंधी के बाद भारतीय गेंदबाजों का तांडव, श्रीलंका को 124 रन से हरा फाइनल में बनाई जगह

Published - 01 Oct 2026, 12:35 PM | Updated - 01 Oct 2026, 12:58 PM

IND Vs SL 5

1 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम (IND vs SL) ने धमाकेदार प्रदर्शन कर 124 रनों से जीत दर्ज की. निशिन में दोनों टीमों बीच हुए इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम का बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन रहा. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 169 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए. जवाब में श्रीलंका टीम (IND vs SL) की पारी 45 रनों पर सिमट गई, जिसके चलते उसको करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.

IND vs SL: भारत की खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आई भारतीय टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं रही. 24 रन के स्कोर पर ही टीम ने अपने दो अहम विकेट खो दिए. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन 7-7 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी महज 13 रन बनाकर पवेलीयन लौट गए. इस बीच युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 38 रन की पारी खेल योगदान दिया. लेकिन 6.2 ओवर में वह भी सहान अराच्चिगे की गेंद पर सिनेथ जयवर्धने के हाथों कैच आउट हो गए.

ईशान किशन के बल्ले ने मचाया धमाल

Ishan Kishan

जहां एक छोर पर टीम इंडिया (IND vs SL) के विकेट गिरने का सिलसिला जारी था, तो वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेर टीम के लिए ताबड़तोड़ रन बनाए. श्रीलंकाई गेंदबाजों की कुटाई कर उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेल डाली. वह 46 गेंदों में चार छक्कों और 54 चौकों की मदद से नाबाद 80 रन बनाने में कामयाब हुए.

हालांकि, उनके अलावा किसी भी खिलाड़ी के बल्ले से रन नहीं निकले. अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर क्रमशः 8, 2, 3 और 7 रन बना सके. श्रीलंका के लिए थारिन्दु रत्नायके और सहान अरचिगे ने दो विकेट झटकी. जबकि वनुजा साहन, लसिथ क्रूसपुले और नुवानिदु फर्नांडो एक-एक विकेट हासिल कर सके.

45 रनों पर सिमटी श्रीलंका की पारी

170 रन के टारगेट को चेज करने के लिए आई श्रीलंका टीम की पारी 45 रनों पर ही ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. सलामी बल्लेबाज सिनेथ जयवर्धने और लसिथ क्रूसपुले के अलावा सोहन दे लिवेरा, एशेन बंडारा, विजयकांत व्यासकांत और बिनुरा फर्नांडो खाता खोलने में नाकाम रहे. इस बीच नुवानिदु फर्नांडो ने टीम के सर्वाधिक 15 रन बनाए. चमिका करुणारत्ने ने 4 रन, वनुजा साहन ने 1 रन और थारिन्दु रत्नायके ने 5 रन की पारी खेली.

इस फ्लॉप बल्लेबाजी के चलते श्रीलंका टीम को 124 रनों से हार झेलनी पड़ी. वहीं, भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने दो विकेट निकाली. वॉशिंगटन सुंदर के हाथ एक सफलता लगी. यह मैच जीत जाने के बाद टीम इंडिया ने 3 अक्टूबर को होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफ़ाईं कर लिया है, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा.

IND vs SL: अभिषेक-संजू फ्लॉप, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया गर्दा, 180 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

Tagged:

ISHAN KISHAN team india IND vs SL Asian Games 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com