फाइनल से पहले अक्षर पटेल ने खोल दिया राज, पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर कही ऐसी बात

Published - 01 Oct 2026, 04:38 PM | Updated - 01 Oct 2026, 04:58 PM

IND Vs PAK 1

IND vs PAK: एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का कारवां अपने आखिरी चरण पर पहुंच चुका है. 3 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीम गोल्ड मेडल के लिए एक-दूसरे का कांटे की टक्कर देने के लिए उतरेगी. लेकिन इस हाई-वोल्टेज मुकाबले (IND vs PAK) से पहले अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल के एक बयान ने सनसनी मचा दी है. उन्होंने निशिन की पिच को लेकर ऐसा बयान दिया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

IND vs PAK मैच से पहले अक्षर पटेल ने दिया बड़ा बयान

India Pakistan 2

1 अक्टूबर को निशिन में भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 की क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मैच में शानदार प्रदर्शन कर 124 रनों से यह मैच अपने नाम किया और फाइनल में जगह बनाई. यह भिड़ंत अपने नाम करने के बाद भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी काफी खुश नजर आए.

वहीं, जब उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया कि क्या भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) का गोल्ड मेडल मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा? तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है. लेकिन टीम जिस भी विकेट पर खेलेंगे, उसका व्यवहार लगभग एक जैसा ही होगा.

IND vs PAK: कब, कहां और कितने बजे से शुरू होगा भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला, जानें सबकुछ

पिच को लेकर कही ये बात

सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद अक्षर पटेल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि, "नहीं, अभी तक हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि फाइनल मुकाबला किस विकेट पर खेला जाएगा. हमने इस बारे में बात जरूर की थी, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, जैसा कि आपने देखा है, इस मैदान पर तीन विकेट हैं और तीनों ही विकेट लगभग एक जैसी हैं."

"इन सभी पिचों पर दरारें हैं, इसलिए मुझे लगता है कि हम जिस भी विकेट पर खेलेंगे, उसका व्यवहार लगभग एक जैसा ही होगा. चाहे हमें बगल वाली विकेट पर खेलना पड़े या उसी विकेट पर, मुझे लगता है कि पिच का मिजाज एक जैसा ही रहेगा."

ऐसा रहा सेमीफाइनल में टीम इंडिया का प्रदर्शन

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की बात की जाए तो टॉस जीतकर कप्तान सहान अराच्चिगेर ने पहली गेंदबाजी का चयन किया. ऐसे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवरों में 169 रन स्कोबोर्ड पर लगा दिए. वह 80 रन बनाकर नाबाद वापिस लौटे.

जवाब में श्रीलंका टीम की पारी में 9.5 ओवरों में केवल 45 रन बनाकर सिमट गई. कप्तान सहान अराच्चिगे 15 रनों बनाकर टीम के हाई स्कोरर रहे. अन्य कोई भी बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया. अपने इस प्रदर्शन की वजह से श्रीलंकाई टीम को 124 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.

गुवाहाटी के ग्राउंड पर भड़के टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर! बोले 'पिच बहुत बेकार...

Tagged:

team india IND vs PAK axar patel Asian Games 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com