कब, कहां और कितने बजे से शुरू होगा भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला, जानें सबकुछ

Published - 01 Oct 2026, 03:08 PM | Updated - 01 Oct 2026, 03:57 PM

India Pakistan 1

India vs Pakistan Final: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने वाले क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर से बड़ी सौगात मिली है। ये दोनों टीमें एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भिड़ने वाली हैं।

पिछले एक साल में इनके बीच कई बार मुकाबले खेले गए हैं और हर बार टीम इंडिया (Team India) का पलड़ा भारी रहा है। इस बार भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें जताई जा रही हैं, क्योंकि भारतीय टीम में ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ी हैं। जबकि पाक टीम लगभग दूसरे दर्जे की है।

Gold मेडल के लिए India-Pakistan की टक्कर

India Pakistan

वैसे तो हर टूर्नामेंट में इस तरह से फॉर्मेट रखा जाता है कि कम से कम एक भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला शुरुआत में ही देखने को मिल जाए लेकिन एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में ऐसा नहीं था। इसमें इन दोनों की टक्कर तभी हो सकती थी, जब ये दोनों मेडल मैच में जगह बनाने में सफल रहतीं।

ऐसा ही कुछ देखने को मिला और भारत-पाकिस्तान दोनों ने फाइनल में जगह बना ली। टीम इंडिया ने श्रीलंका को रौंदते हुए जगह पक्की की। वहीं, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ऐसा किया। अब इनके बीच तय होगा कि गोल्ड मेडल कौन जीतेगा।

India-Pakistan फाइनल कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला भी कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में होगा। वहीं, इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से होगी। फैंस यही चाहेंगे कि बारिश का दखल न देखने को मिले।

बारिश से रद्द हुआ फाइनल तो भारत के नाम होगा गोल्ड मेडल?

ग्रुप स्टेज और क्वार्टर फाइनल में बारिश की वजह से रद्द हुए मैचों में उस टीम को आगे जाने का मौका मिला, जो रैंकिंग में बेहतर थी। यह नियम सेमीफाइनल के लिए भी था। इसी वजह से काफी सारे भारतीय फैंस के मन में जरूर यह ख्याल आ रहा होगा कि फाइनल में बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हुआ तो टीम इंडिया (Team India) को गोल्ड मेडल मिल जाएगा, क्योंकि वे रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइनल मैच के लिए नियम अलग है। अगर बारिश की वजह से मैच को रद्द किया जाता है, तो फिर भारत और पाकिस्तान गोल्ड मेडल साझा करेंगे। हालांकि, फैंस यही चाहेंगे कि बारिश का दखल न देखने को मिले और ये दोनों टीमें एक धमाकेदार मैच खेलकर गोल्ड मेल्ड जीतने का प्रयास करें।

यह भी पढ़ें: इस वजह से अर्शदीप सिंह को नहीं मिली सेमीफाइनल मुकाबले में जगह, अब पीछे की वजह आई सामने

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team Asian Games 2026 India vs Pakistan Final
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com