साउथ अफ्रीका के साथ 6 मैचों की ODI सीरीज खेलेगा भारत, शेड्यूल का हुआ ऐलान
Published - 02 Oct 2026, 10:48 AM | Updated - 02 Oct 2026, 11:40 AM
Table of Contents
IND vs SA: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 1 अक्टूबर को अगले साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले इस मार्की इवेंट का आगाज 2 अक्टूबर 2027 से होगा. ऐसे में अब सभी देशों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इस कड़ी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा फैसला लिया है. वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ 6 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलने वाली है.
IND vs SA: साउथ अफ्रीका के साथ 6 मैचों की ODI सीरीज खेलेगा भारत

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 टीम इंडिया के लिए कई मायनों में खास होने वाला है. माना जा रहा है कि यह टूर्नामेंट पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे करियर का आखिरी हो सकता है. इसलिए भारतीय क्रिकेट फैंस की इन दोनों खिलाड़ियों पर खास नजरें टिकी रहेंगी. लेकिन इससे पहले बीसीसीआई ने भारतीय टीम की तैयारियों को लेकर खास कदम उठाया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ छह मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी.
ODI वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस डेट को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
साउथ अफ्रीका को मिली मेजबानी
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, साउथ अफ्रीका (IND vs SA) भारत के खिलाफ छह मुकाबलों की वनडे सीरीज की मेजबानी की जिम्मेदारी मिली है. इन मैचों के लिए जोहान्सबर्ग, केप टाउन और सेंचुरियन जैसे मैदानों का चयन हो सकता है, जहां वर्ल्ड कप 2027 के अहम मुकाबलों खेले जाएंगे. ऐसे में टीम इंडिया के पास खुद को मार्की टूर्नामेंट की परिस्थितियों में ढालने का सुनहारा मौका होगा. बता दें कि करीब चार सालों के बाद भारतीय खिलाड़ी वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरान करेंगे.
4 साल बाद दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2023 में वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका (IND vs SA) का दौरा किया था. हालांकि, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ी इसका हिस्सा नहीं बन पाए थे. ऐसे में युवा खिलाड़ियों को अपना काबिलियत साबित करने का मौका मिला था. अब वर्ल्ड कप 2027 से पहले एक बार फिर भारतीय खिलाड़ी अफ्रीकी दौरे के लिए रवाना होने वाला हैं, जहां अनुभवी खिलाड़ियों से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इस सीरीज के जरिए वह अपनी तैयारियां मजबूत करना चाहेंगे.
टीम इंडिया पर बोझ बन गया यह खिलाड़ी, लेकिन कोच-कप्तान चाहकर भी नहीं कर सकते हैं इसे बाहर
Tagged:
team india bcci IND VS SA ICC ODI World Cup 2027ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर