ODI वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस डेट को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

Published - 02 Oct 2026, 09:16 AM | Updated - 02 Oct 2026, 01:02 PM

IND Vs PAK 2

अगले साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड 2027 (ICC ODI World Cup 2027) के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. बीते गुरुवार को जारी हुए मार्की टूर्नामेंट के कार्यक्रम ने क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज कर दी है. आगामी विश्वकप कई मायनों में खास और दिलचस्प होने वाला है.

आईसीसी ने इस बार टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव करते हुए सुपर सीरीज और सुपर 7 के रोमांच का तड़का लगाया है. ऐसे में टीमों के लिए नॉकआउट तक पहुंचने की राह काफी अलग होगी. तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं वनडे वर्ल्ड 2027 (ODI World Cup 2027) के शेड्यूल और सुपर 7 स्टेज फॉर्मेट के बारे में....

ODI World Cup 2027 में 3 बार होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?

ODI World Cup 2027

साल 2027 में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2027) में कुल 14 टीमें हिस्सा लेने वाली है. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे. आईसीसी ने चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में रख मार्की इवेंट के रोमांच को और बढ़ा दिया है. इसकी वजह से दोनों टीमें एक नहीं बल्कि तीन बार आमने-सामने होगी. पहले तो 10 अक्टूबर को ग्रुप स्टेज के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा.

जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम का इस मैच की मेजबानी सौंपी गई है. फिर अगर दोनों टीमें सुपर 7 स्टेज के लिए क्वालिफ़ाई होती हैं, तो वहां भी इनकी टक्कर देखने को मिल सकती है. इसके अलावा नॉकआउट राउंड में जगह बनाने के बाद भी दोनों के बीच मुकाबले की संभावाना है. भारत और पाकिस्तान के अलावा गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, मेजबान जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम को भी ग्रुप ए में शामिल किया गया है. जबकि इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और दूसरी क्वालीफायर टीम ग्रुप बी में होगी.

संन्यास ले चुके ये 3 भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे ODI World Cup 2027, अजीत अगरकर ने 15 सदस्यीय टीम में पक्की की जगह

फॉर्मेट में हुआ बदलाव

आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड 2027 (ODI World Cup 2027) में सुपर सीरीज और सुपर 7 को शामिल किया है. सुपर सीरीज की बात की जाए तो इसमें 12वें से 14वें नंबर पर क्वालिफाई करने वाली टीमें हिस्सा लेंगी. इनमें से एक टीम ही ग्रुप राउंड में खेल पाएगी, जो दो ग्रुप में बंटी 12 टीमों में से एक बनेगी. वनडे वर्ल्ड कप के पुराने फॉर्मेट के मुताबिक पहले ऐसा होता था कि दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल का टिकट कटवा लेती थी.

लेकिन अब सुपर 7 स्टेज की एंट्री की वजह से कहानी में ट्विस्ट आ गया है. ग्रुप स्टेज की टॉप-2 टीमें अब सीधा सेमीफाइनल खेलने की जगह सुपर-7 स्टेज में शिरकत करेगी. इस दौरान हर टीम को एक-दूसरे से भिड़ने का मौका मिलेगा. इस स्टेज की टॉप-4 टीमें ही सेमीफाइनलिस्ट बन पाएंगी.

ऐसे होंगी सुपर 7 स्टेज की टीमें तय

वनडे वर्ल्ड 2027 (ODI World Cup 2027) के दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमों को सुपर 7 का टिकट मिलेगा. इसके अलावा दोनों समूहों की चौथे पायदान पर रहने वाली टीम में से कोई एक ही अगले राउंड के लिए क्वालिफ़ाई कर पाएगी. जिस टीम के पॉइंट्स, मैच जीतने की संख्या और नेट रन रेट बेहतर होगा वहीं सुपर 7 की सातवीं टीम बनेगी.

वनडे वर्ल्ड 2027 (ODI World Cup 2027) में इस राउंड में सभी टीमों के पास फिर से नई शुरुआत करने का मौका होगा. क्योंकि सुपर-7 में पॉइंट्स टेबल फिर से 0 से शुरू होगी. बता दें कि सुपर 7 स्टेज राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाना है.

ICC ODI World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल

तारीखटीम 1टीम 2स्थान
2 अक्टूबरक्वार्टर फाइनल 1क्वार्टर फाइनल 3विंडहोक
4 अक्टूबरक्वार्टर फाइनल 1क्वार्टर फाइनल 2विंडहोक
6 अक्टूबरक्वार्टर फाइनल 2क्वार्टर फाइनल 3विंडहोक
7 अक्टूबरभारतऑस्ट्रेलियाकेप टाउन
8 अक्टूबरपाकिस्तानअफगानिस्तानत्श्वाने
8 अक्टूबरइंग्लैंडबांग्लादेशविंडहोक
9 अक्टूबरजिम्बाब्वेक्वालीफायर Aबुलावायो
9 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीकान्यूजीलैंडकेप टाउन
10 अक्टूबरभारतपाकिस्तानजोहान्सबर्ग
10 अक्टूबरश्रीलंकाक्वालीफायर Bविंडहोक
11 अक्टूबरजिम्बाब्वेअफगानिस्तानबुलावायो
12 अक्टूबरऑस्ट्रेलियाक्वालीफायर Aपार्ल
12 अक्टूबरन्यूजीलैंडबांग्लादेशक्यूगोम्पो सिटी
13 अक्टूबरइंग्लैंडश्रीलंकाविंडहोक
13 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीकाक्वालीफायर Bपार्ल
14 अक्टूबरभारतअफगानिस्तानत्श्वाने
15 अक्टूबरपाकिस्तानक्वालीफायर Aब्लोमफोंटेन
15 अक्टूबरजिम्बाब्वेऑस्ट्रेलियाहरारे
16 अक्टूबरश्रीलंकाबांग्लादेशडरबन
16 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीकाइंग्लैंडग्केबरहा
17 अक्टूबरभारतक्वालीफायर Aब्लोमफोंटेन
17 अक्टूबरन्यूजीलैंडक्वालीफायर Bहरारे
18 अक्टूबरऑस्ट्रेलियाअफगानिस्तानक्यूगोम्पो सिटी
19 अक्टूबरजिम्बाब्वेपाकिस्तानहरारे
19 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीकाबांग्लादेशडरबन
20 अक्टूबरन्यूजीलैंडश्रीलंकाजोहान्सबर्ग
20 अक्टूबरइंग्लैंडक्वालीफायर Bहरारे
21 अक्टूबरअफगानिस्तानक्वालीफायर Aक्यूगोम्पो सिटी
22 अक्टूबरऑस्ट्रेलियापाकिस्तानपार्ल
22 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीकाश्रीलंकाजोहान्सबर्ग
23 अक्टूबरइंग्लैंडन्यूजीलैंडग्केबरहा
23 अक्टूबरबांग्लादेशक्वालीफायर Bत्श्वाने
24 अक्टूबरजिम्बाब्वेभारतविक्टोरिया फॉल्स

ODI World Cup 2027 सुपर स्टेज / आगे के मुकाबले

तारीखटीम 1टीम 2स्थान
25 अक्टूबरA2B3जोहान्सबर्ग
26 अक्टूबरB1A3ग्केबरहा
27 अक्टूबरB2AB4त्श्वाने
28 अक्टूबरA1A2विक्टोरिया फॉल्स
29 अक्टूबरB1B3क्यूगोम्पो सिटी
30 अक्टूबरA3AB4विक्टोरिया फॉल्स
31 अक्टूबरB2A1जोहान्सबर्ग
1 नवंबरA2B1विक्टोरिया फॉल्स
2 नवंबरB3AB4केप टाउन
3 नवंबरB2A3डरबन
4 नवंबरA1B1पार्ल
5 नवंबरA2AB4डरबन
6 नवंबरB2B3ब्लोमफोंटेन
7 नवंबरA1A3केप टाउन
8 नवंबरB1AB4डरबन
9 नवंबरB2A2ग्केबरहा
10 नवंबरA3B3ब्लोमफोंटेन
11 नवंबरA1AB4ग्केबरहा
12 नवंबरB2B1केप टाउन
13 नवंबरA2A3ब्लोमफोंटेन
14 नवंबरA1B3डरबन
17 नवंबरसेमीफाइनल 1—केप टाउन
18 नवंबरसेमीफाइनल 2—त्श्वाने
21 नवंबरफाइनल—जोहान्सबर्ग

भारत-पाकिस्तान फाइनल बारिश के चलते हुआ रद्द, तो यह टीम जीत जाएगी गोल्ड मेडल

Tagged:

team india IND vs PAK ICC ODI World Cup 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com