पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल के लिए भारत की 14 सदस्यीय टीम घोषित, अय्यर(कप्तान), अभिषेक, ईशान.....

Published - 02 Oct 2026, 03:06 PM | Updated - 02 Oct 2026, 03:17 PM

INDIA

एशियन गेम्स 2026 के महामुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच के लिए भारतीय टीम (India) पूरी तरह तैयार है। तीन अक्टूबर को होने वाली टूर्नामेंट के फाइनल में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबला के लिए भारत की 14 सदस्यीय मजबूत टीम का ऐलान हो चुका है। भारतीय टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के हाथों में सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। अभिषेक शर्मा और विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की मौजूदगी टीम के शीर्ष क्रम को बेहद खतरनाक बनाती है।

India के इन खिलाड़ियों पर रहेगा दांव

Teamindiaplayers

बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने इस खिताबी मुकाबले के लिए टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया है। टीम इंडिया (India) के मीडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर खुद मौजूद हैं, जबकि संजू सैमसन और बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे पर मिडिल और डेथ ओवर्स में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।

इसके अलावा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी दल में शामिल किया गया है, जिन्होंने सेमीफाइनल में उपयोगी पारी खेलकर अपनी क्षमता साबित की है। टीम का यह बैटिंग लाइनअप किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने का पूरा दम रखता है।

KTS vs TIT Today Match Prediction, Match 15 – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

ओपनींग की जिम्मेदारी किस पर?

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम (India) को अपने आक्रामक ओपनर्स से काफी उम्मीदें रहेंगी। ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने सेमीफाइनल में नाबाद 80 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारतीय टीम को फाइनल का टिकट दिलाया था।

दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा पावरप्ले में गेंदबाजों पर दबाव बनाने में माहिर हैं। अगर यह ओपनींग जोड़ी पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में टिक गई, तो टीम इंडिया (India) एक बड़ा स्कोर खड़ा करने या किसी भी लक्ष्य को आसानी से हासिल करने की स्थिति में होगी।

अंपायर से भिड़े ऋषभ पंत, मैदान पर हुआ जमकर विवाद, कुछ देर बाद 10 रन पर आउट

गेंदबाजी की जिम्मा इन धुरंधर पर

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की कमान दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह संभालेंगे, जिनका साथ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर देंगे। बुमराह की शुरुआती स्विंग और यॉर्कर्स पाकिस्तानी बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेंगी।

वहीं, स्पिन विभाग में ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के साथ-साथ लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और विपराज निगम को स्क्वाड में रखा गया है। यह गेंदबाजी अटैक जापान की पिचों पर विरोधी टीम पर पूरी तरह शिकंजा कसने में सक्षम है।

पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच के लिए भारत (India) की 14 सदस्यीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, विपराज निगम।

Tagged:

India PAK vs IND Asian Games 2026
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

तीन अक्टूबर

श्रेयस अय्यर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com