IND vs WI Today Match Prediction, 3rd ODI – जानें तीसरे वनडे में कौन मारेगा बाज़ी? पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर

Published - 02 Oct 2026, 12:22 PM

IND vs WI Today Match Prediction
IND vs WI 3rd ODI 2026

IND vs WI Today Match Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का तीसरा मैच मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। टीम ने वेस्टइंडीज के 405 रन के विशाल स्कोर को महज 43.3 ओवर में हासिल कर लिया।

भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 133 गेंदों में 223 रन की नाबाद पारी खेली तथा रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 101 रन बनाए। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के लिए भी जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू ने इस मैच में शतक लगाए हैं। मेहमान टीम तीसरे वनडे में श्रृंखला में क्लीनस्वीप से बचने का प्रयास करेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs WI Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

मैच डिटेल्स (IND vs WI 3rd ODI Match Details)

मैचइंडिया बनाम वेस्टइंडीज
स्टेडियममहाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़
मैच की तारीख3 अक्टूबर 2026 (02:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगSony Sports Network, DD Sports, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND vs WI Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • इंडिया ने जीते: 9

  • वेस्टइंडीज ने जीते: 1

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (IND vs WI Recent Form)

इंडिया: W, W, L, L, W

वेस्टइंडीज: L, L, W, L, L

पिच रिपोर्ट (IND vs WI Pitch Report- महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)

महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अपने पहले वनडे की मेजबानी करने को तैयार है। यह पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। T20 फॉर्मेट में यहां अच्छे स्कोर देखने को मिले हैं। नई गेंद से पिच पर बल्लेबाजों को अच्छा उछाल और गति मिलती है जिससे शॉट खेलना आसान होता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर IND vs WI Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

IND vs WI Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर वेस्टइंडीज टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 280–300

  • मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 320–350

  • मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (IND vs WI 3rd ODI Playing XI Today)

इंडिया प्लेइंग-XI:

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज

वेस्टइंडीज प्लेइंग-XI:

जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान) (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (IND vs WI 3rd ODI Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • शुभमन गिल ने पिछले मैच में 223* रन की बेहतरीन पारी खेली इसी के साथ ये एकदिवसीय फॉर्मेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।

  • आमिर जांगू वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में शतक लगाया है। इस मैच में भी प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका में होंगे।

टॉप गेंदबाज

  • कुलदीप यादव भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर हैं। इन्होंने पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं। ये अभी तक कुल 6 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

  • गुरनूर बराड़ इस मैच में प्रमुख गेंदबाज की भूमिका में होंगे। इन्होंने पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं। ये इस मैदान पर काफी मैच खेल चुके हैं, ऐसे में वे अपनी टीम को ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।

IND vs WI Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे वनडे में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते हुए भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। टीम इंडिया ने श्रृंखला के दोनों मैचों में बड़े टारगेट को बढ़िया आसानी से चेज कर दिया, जो कि टीम की मजबूत बल्लेबाजी यूनिट को दर्शाता है। इसके अलावा, बीते वर्षों में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अपने घरेलू मैदान पर शानदार रहा है।

इंडिया के जीतने की संभावना: 65%

वेस्टइंडीज के जीतने की संभावना: 35%

यह भी पढ़ें: IND vs PAK Today Match Prediction, Final – जानें कौन जीतेगा स्वर्ण पदक, संभावित स्कोर और पिच रिपोर्ट

IND vs WI ODI Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

टीम इंडिया स्क्वाड:

शुभमन गिल [कप्तान], रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल [उपकप्तान], ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

वेस्टइंडीज टीम स्क्वाड:

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

IND vs WI 3rd ODI India vs West Indies IND vs WI Today Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

भारतीय टीम की जीत की संभावना ज्यादा है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com