CSK के खिलाड़ी की चमकी किस्मत, तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया में मिली जगह
Published - 01 Oct 2026, 03:53 PM | Updated - 01 Oct 2026, 04:32 PM
Table of Contents
भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच जारी तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का समापन होने वाला है. 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में दोनों टीमें तीसरे और आखिरी मैच के लिए आमने-सामने होगी. जहां एक ओर विंडीज़ टीम अपनी पहली जीत की तलाश में होगी, तो वहीं शुभमन गिल एंड कंपनी इस भिड़ंत को जीतकर 3-0 से सीरीज़ में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के खेमे से बड़ी खबर सामने आई है. हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे वनडे (IND vs WI) के लिए सीएसके के स्टार खिलाड़ी को टीम में शामिल कर लिया गया है.
IND vs WI: तीसरे वनडे में CSK के खिलाड़ी की चमकी किस्मत

दरअसल, भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल होने के कारण वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. 30 सितंबर का गुवाहटी में हुए दूसरे वनडे के दौरान उनके चोट लग गई थी, जिसकी वजह स वह आगामी मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. ऐसे में अब रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि प्रसिद्ध कृष्णा की जगह तीसरे वनडे के लिए चैन्नई सुपर किंग्स के युवा गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है.
गुवाहाटी के ग्राउंड पर भड़के टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर! बोले 'पिच बहुत बेकार....'
भारतीय कोच ने दी जानकारी
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया को मिली जीत के बाद भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने प्रसिद्ध कृष्ण की चोट को लेकर अपडेट दिया था. उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि टीम प्रबंधन तेंज गेंदबाज की फिटनेस पर नजर बनाए रखे हैं. हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है.
खबरों की माने तो जांत के लिए प्रसिद्ध कृष्ण को स्कैन के लिए भेजा गया है. बता दें कि पिछले मैच में वह पूरे 10 ओवर गेंदबाजी नहीं कर पाए थे. जांघ में परेशानी होने की वजह से उन्हें सिर्फ 5 ओवर करने के बाद मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा.
इंडिया ए टीम से बाहर हुए अंशुल कंबोज
हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ जारी अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का हिस्सा थे. 29 सितंबर से खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए उन्हें भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. लेकिन अब वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ टीम इंडिया से जुड़ जाने के बाद अंशुल कंबोज को इंडिया ए टीम का साथ छोड़ना पड़ा है. बता दें कि जुलाई 2025 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें वह एक विकेट ही हासिल कर सके थे.
इस वजह से अर्शदीप सिंह को नहीं मिली सेमीफाइनल मुकाबले में जगह, अब पीछे की वजह आई सामने
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर