कैंसर पीड़ित खिलाड़ी को 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में मिली जगह, अब अफ्रीका खिलाफ जड़ेगा चौके-छक्के
Published - 02 Oct 2026, 11:39 AM | Updated - 02 Oct 2026, 01:04 PM
Table of Contents
AUS vs SA: किसी गंभीर चोट या बीमारी के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करना खिलाड़ी के लिए एक बहुत ही खास पल होता है. इतिहास में कई ऐसे क्रिकेट हुए हैं, जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों को मात देकर टीम में दोबारा बनाई और अपनी काबिलियत साबित की.
अब इस कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक खिलाड़ी का नाम भी जुड़ गया है. कैंसर से जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद यह खिलाड़ी न केवल क्रिकेट मैदान पर लौटा, बल्कि अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज (AUS vs SA) के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह भी बनाई.
AUS vs SA: कैंसर पीड़ित खिलाड़ी की 10 साल बाद टेस्ट टीम में हुई वापसी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका (AUS vs SA) दौरा करने वाली है. 9 अक्टूबर से खेले जाने वाली इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने 18 सदस्यीय टीम का चयन किया है. इसमें एक ऐसे खिलाड़ी को भी मौका दिया गया है, जिसने हाल ही में कैंसर जैसे बीमारी से जंग जीतकर मैदान पर वापसी की है. लगभग 10 साल के बाद इस क्रिकेटर को टीम में मौका मिला है. हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो 34 वर्षीय खिलाड़ी निक मैडिन्सन हैं.
ODI वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस डेट को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
इस खिलाड़ी की जगह मिला मौका
जोश इंग्लिस के चोटिल होने के बाद निक मैडिन्सन को ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया है. वनडे सीरीज के दौरान उनकी उंगली में फ्रैक्चर आ गया था, जिसकी वजह से वह पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाए. निक मैडिन्सन 2025 में टेस्टिकुलर कैंसर का इलाज कराने के बाद टीम में वापसी करने में कामयाब रहे हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. बता दें कि कैंसर से ठीक होने के बाद निक मैडिन्सन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट का कोई मुकाबला नहीं खेला है.
बिग बैश लीग में आए थे खेलते नजर
साल 2025 में कीमोथेरेपी पूरी होने के बाद निक मैडिंसन ने 2025-26 सीज़न के दौरान बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी थंडर और न्यू साउथ वेल्स की सेकंड XI टीम के लिए खेला. हालांकि, वह शेफील्ड शील्ड के लिए खेल नहीं पाए थे. उन्हें पिछले महीने न्यू साउथ वेल्स शेफ़ील्ड शील्ड टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था. इस दौरान उन्होंने विक्टोरिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 126 रनों की तूफ़ानी पारी खेली थी.
AUS vs SA: टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, निक मैडिनसन, कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेब्स्टर, माइकल नेसर, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सैम हार्पर, पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, मैथ्यू कुहनेमैन, नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क.
साउथ अफ्रीका के साथ 6 मैचों की ODI सीरीज खेलेगा भारत, शेड्यूल का हुआ ऐलान
Tagged:
south africa cricket team australia cricket team AUS vs SAऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर