WI vs NZ Today Match Prediction, 5th ODI – पांचवें वनडे में कौन मारेगा बाज़ी? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी
Published - 21 Jul 2026, 01:59 PM | Updated - 21 Jul 2026, 02:00 PM
Table of Contents
WI vs NZ Today Match Prediction: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही एकदिवसीय श्रृंखला के चौथे मुकाबले में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जिसमें न्यूजीलैंड टीम 1 विकेट से विजेता रही। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने श्रृंखला में 3-1 की बढ़त बना ली है। आज दोनों टीमों के बीच किंग्सटन ओवल में श्रृंखला का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। चौथे वनडे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम 188 रन पर ऑल आउट हो गई।
दूसरी पारी में न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत भी खराब रही हालांकि मिडिल ऑर्डर में मार्क चैपमैन की 80 रन की पारी और कप्तान मिशेल सेंटनर की 34* रन की पारी के चलते मेहमान टीम मैच जीतने में कामयाब रही। मेजबान टीम की तरफ से इस मैच में गुडाकेश मोटी ने 5 विकेट लिए हैं। इस आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज श्रृंखला को जीत के साथ समाप्त करना चाहेगी इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और WI vs NZ Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (WI vs NZ Match Details)
| मैच | वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड |
| स्टेडियम | किंग्सटन ओवल, बारबाडोस |
| मैच की तारीख | 22 जुलाई 2026 (12:00 AM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | FANCODE |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (WI vs NZ Head-to-Head)
मैच: 10
वेस्टइंडीज ने जीते: 2
न्यूजीलैंड ने जीते: 8
ड्रॉ/टाई: 0
पिछले 10 मैचों के आंकड़ों में न्यूजीलैंड टीम आगे रही है।
हालिया फॉर्म (WI vs NZ Recent Form)
वेस्टइंडीज: L, L, L, W, L
न्यूजीलैंड: W, W, W, L, L
न्यूजीलैंड टीम लगातार 3 मैच जीतकर अच्छी फार्म में है।
पिच रिपोर्ट (WI vs NZ Pitch Report- किंग्सटन ओवल)
किंग्सटन ओवल, बारबाडोस की पिच पारंपरिक रूप से गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, नई गेंद से तेज़ गेंदबाजों को स्विंग और उछाल प्राप्त होता है जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर्स का रोल भी बढ़ जाता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर WI vs NZ Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
इस मैदान पर खेले गए 34 (ODI) मैचों के आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 35% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 59% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 211 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 183 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (58%) |
WI vs NZ Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर न्यूजीलैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 230–240
मैच परिणाम: न्यूजीलैंड की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर वेस्टइंडीज टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 180–220
मैच परिणाम: न्यूजीलैंड की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (WI vs NZ Playing XI Today)
वेस्टइंडीज प्लेइंग-XI
जस्टिन ग्रीव्स, एकीम ऑगस्टे, शाई होप (कप्तान) (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, शेरफेन रदरफोर्ड, आमिर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, जेडन सील्स
न्यूजीलैंड प्लेइंग-XI
हेनरी निकोल्स, विल यंग, निक केली, मार्क चैपमैन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, जेडन लेनोक्स
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (WI vs NZ Key Players)
टॉप बल्लेबाज
कीसी कार्टी बल्ले के साथ शानदार फार्म में है। इन्होंने अभी तक श्रृंखला में सबसे ज्यादा 174 रन बनाए हैं। इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।
मार्क चैपमैन ने पिछले मैच में 80 रन बनाए हैं। यह अभी तक श्रृंखला में 114 रन बना चुके है। इस मैच में भी बल्ले से अच्छा योगदान कर सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
जेडन लेनोक्स ने अभी तक श्रृंखला में 4.11 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट लिए हैं। यह श्रृंखला में दो बार प्लेयर ऑफ द मैच रह चुके हैं इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
गुडाकेश मोटी इस मैच में वेस्टइंडीज टीम की ओर से प्रमुख गेंदबाज की भूमिका में रहेंगे। इन्होंने अभी तक श्रृंखला में 8 विकेट लिए हैं इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
WI vs NZ Today Match Prediction- जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
न्यूजीलैंड टीम ने लगातार 3 मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर ली है और टीम की बल्लेबाजी यूनिट में गहराई है। इसके अलावा जेडन लेनोक्स, माइकल ब्रेसवेल और मिशेल सेंटनर की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बेबस नजर आए हैं। ऐसे में टीम संयोजन और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए इस चौथे वनडे में भी न्यूजीलैंड टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।
वेस्टइंडीज के जीतने की संभावना: 40%
न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना: 60%
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन वेस्टइंडीज ODI से अगरकर करेंगे बाहर
WI vs NZ ODI 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad
वेस्टइंडीज (WI) Squad
जॉन कैंपबेल, एकीम ऑगस्टे, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान) (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, आमिर जंगू, गुडाकेश मोटी, खारी पियरे, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जेडन सील्स, कीमो पॉल
न्यूजीलैंड (NZ) Squad
हेनरी निकोल्स, विल यंग, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर, जैकब डफी, जेडन लेनोक्स, निक केली, मिशेल हे, बेन लिस्टर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, क्रिस्टियन क्लार्क
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
New Zealand cricket team west indies cricket team WI vs NZ Today Match Prediction WI vs NZ 5th ODIऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।