जिसे टीम इंडिया के लिए नहीं मिला डेब्यू का मौका, उसे बोर्ड ने चुना टीम का उप-कप्तान

Published - 21 Jul 2026, 01:55 PM | Updated - 21 Jul 2026, 03:20 PM

Team India 2026 07 21T144303 226

टीम इंडिया (Team India) में जगह बना पाना हर खिलाड़ी के बस की बात नहीं होती है। इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर तय करने के लिए बहुत ही अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ भाग्य के सहारे की भी जरूरत होती है। कई बार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद खिलाड़ी को लंबा इंतजार करना पड़ता है, जबकि कुछ तो रिटायर हो जाते हैं।

भारत की टेस्ट और वनडे टीम में काफी सारे खिलाड़ियों की एंट्री घरेलू क्रिकेट से हुई है लेकिन कुछ को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद अभी तक नहीं चुना गया है। इसका उदाहरण मुंबई के बाएं हाथ के ऑलराउंडर शम्स मुलानी हैं, जो काफी समय से रणजी में अपनी चमक बिखेर रहे हैं लेकिन उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं दिया गया है। अब इस 29 वर्षीय खिलाड़ी को एक अहम टूर्नामेंट के लिए उपकप्तान चुना गया है।

Team India से शम्स मुलानी लगातार हो रहे नजरअंदाज, अब इस टूर्नामेंट में करेंगे उपकप्तानी

Team India 2026 07 21T151854 463

बाएं हाथ के ऑलराउंडर शम्स मुलानी को भले ही टीम इंडिया में अभी तक एक भी बार न चुना गया हो लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका जलवा है। इस खिलाड़ी को लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। मुलानी को दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अगस्त से होगी और फाइनल 6 सितंबर से खेला जाएगा।

रणजी ट्रॉफी में लगातार कर रहे अच्छा, फिर भी टीम इंडिया में नहीं मिला है मौका

भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंड रवींद्र जडेजा अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। इसी वजह से उनका टेस्ट में विकल्प कौन होगा, इसकी चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ मानव सुथार को डेब्यू का मिला। सुथार भी बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हैं। वहीं, हर्ष दुबे भी चुने गए थे लेकिन उन्हें बेंच पर रखा गया था। हर्ष भी जडेजा और सुथार की तरह लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर हैं।

हालांकि, शम्स मुलानी को नजरअंदाज कर दिया गया। उन्हें काफी समय से अच्छा करने के बावजूद टीम इंडिया के लिए अभी तक नहीं चुना गया है। मुलानी ने अभी तक अपने करियर में 58 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इस दौरान 83 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 2523 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और 21 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं, गेंदबाजी में मुलानी ने 105 पारियों में 265 शिकार किए हैं। ये आंकड़े साफ़ बताते हैं कि उनके अंदर दोनों विभाग में योगदान देने की काबिलियत है।

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन का स्क्वाड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), शिवालिक शर्मा, मुशीर खान, सरफराज खान, जयमीत पटेल, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), सिद्धार्थ देसाई, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर, अतीत सेठ, तुषार देशपांडे और मुकेश चौधरी

स्टैंडबाय खिलाड़ी: आर्या देसाई, जय गोहिल, अर्शिन कुलकर्णी, महेश पिठिया, राजवर्धन हंगरगेकर, विशाल जायसवा

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे सीरीज में सिर्फ टूरिस्ट बनकर रह जाएंगे ये 3 खिलाड़ी, साथी खिलाड़ियों को पिलाएंगे सिर्फ पानी

Tagged:

team india Shams Mulani West ZOne Duleep Trophy 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com