जिम्बाब्वे सीरीज में सिर्फ टूरिस्ट बनकर रह जाएंगे ये 3 खिलाड़ी, साथी खिलाड़ियों को पिलाएंगे सिर्फ पानी
Published - 21 Jul 2026, 01:56 PM | Updated - 21 Jul 2026, 03:06 PM
Table of Contents
भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे (IND vs ZIM) की तैयारियां शुरू हो चुकी है. 23 जुलाई से खेले जाने वाली इस सीरीज में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हाल ही में भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया जिम्बाब्वे को रौंदकर अपनी साख दोबारा कायम करना चाहेगी. लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में, जिन्हें पूरे जिम्बाब्वे दौरे (IND vs ZIM) पर सिर्फ बेंच गर्म कर सकते हैं.....
IND vs ZIM टी20 सीरीज में सिर्फ टूरिस्ट बनकर रह जाएंगे ये 3 खिलाड़ी
अशोक शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग के मंच पर अपनी रफ्तारभरी गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले अशोक शर्मा को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है. लेकिन उनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है. प्रिंस यादव और मयंक यादव की मौजूदगी में टीम मैनेजमेंट उन्हें अंतिम एकादश से बाहर रख सकता है, जिसके चलते वह पूरे IND vs ZIM दौरे के दौरान बेंच गर्म करते नजर आ सकते हैं.
यश ठाकुर
दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर का नाम इस सूची में शामिल है. 27 वर्षीय इस तेज गेंदबाज का हालिया प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपना जलवा बिखेर उन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज (IND vs ZIM) के लिए टीम इंडिया में जगह पाने में कामयाब हुए. हालांकि, प्लेइंग इलेवन में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण कप्तान श्रेयस अय्यर उन्हें नजरअंदाज कर सकते हैं, जिसके चलते उन्हें पूरे दौरे के दौरान बेंच पर बैठना पड़ सकता है.
प्रभसिमरन सिंह
दाएं हाथ के युवा भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के बैक-अप खिलाड़ी बनकर ही रह सकते हैं. इस सीरीज के लिए टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन होंगे, जिनके पास इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का काफी अनुभव है. उन्होंने भारत के लिए 52 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें वह एक शतक और 11 अर्धशतक की मदद से 1463 रन बनाए हैं. जबकि प्रभसिमरन सिंह ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है.
बांग्लादेश के साथ मुक़ाबलों के लिए टीम का ऐलान, बोर्ड ने 13 खिलाड़ियों को दिया स्क्वॉड में मौका
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर