बिना फेयरवेल मैच खेले वनडे से संन्यास लेने को मजबूर हुए रविंद्र जडेजा, अब कभी नहीं मिलेगा टीम इंडिया के लिए मौका
Table of Contents
Ravindra Jadeja ODI Retirement: 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ी के करियर पर तलवार लटक रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को सीरीज दर सीरीज अपने आप को साबित करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ खिलाड़ियों को तो मौका ही नहीं मिल रहा है। इनमें से एक नाम ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का है।
एक समय रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे। लेकिन फिर उन्होंने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद T20I से संन्यास ले लिया। बाकी दो फॉर्मेट में जड्डू की जगह पक्की मानी जा रही थी लेकिन वनडे फॉर्मेट में भी धीरे-धीरे उनकी दावेदारी कमजोर हो गई और पिछली दो सीरीज से तो उन्हें चुना ही नहीं गया है।
2027 वर्ल्ड कप में Ravindra Jadeja का चयन मुश्किल

जिस तरह से रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को नजरअंदाज किया जा रहा है, उससे पता चल रहा है कि शायद वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए प्लानिंग में मुख्य खिलाड़ी के तौर पर शामिल नहीं हैं। इसी वजह से साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद से वनडे में जडेजा का चयन नहीं हुआ है।
अफगानिस्तान और इंग्लैंड दोनों के खिलाफ जड्डू नजर नहीं आए और इस बारे में BCCI द्वारा भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। आगे भी जडेजा का चयन होगा, ऐसा लग नहीं रहा है। इसी वजह से लग रहा है कि इस फॉर्मेट में उन्हें फेयरवेल मैच मिलना भी मुश्किल है।
अक्षर पटेल और हर्ष दुबे ने बढ़ाई रवींद्र जडेजा की परेशानी
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को वनडे फॉर्मेट से नजरअंदाज किए जाने के पीछे गेंदबाजी में उनका कम प्रभावी होना और बल्लेबाजी में आखिरी के ओवरों में बड़े हिट लगाने में सक्षम न होना रहा। ये काम अक्षर पटेल अच्छे से कर लेते हैं, जो जडेजा की तरह ही बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हैं। अक्षर ने कुछ सालों में टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीता है। इसी वजह से उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए मुख्य स्पिनर के रूप में देखा जा रहा है।
इसके अलावा युवा हर्ष दुबे को भी बैकअप के रूप में तैयार किया जा रहा है। हर्ष ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ ODI डेब्यू किया था और इंग्लैंड वनडे सीरीज में तीसरे मुकाबले से पहले स्क्वाड में वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल हुए थे। उन्हें आगे भी मौके मिलने की संभावना है।
रवींद्र जडेजा के वनडे फॉर्मेट में आंकड़े
भारत के लिए वनडे में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 2009 में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक, जड्डू 210 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान 142 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 13 अर्धशतक की मदद से 2905 रन बनाए हैं। वहीं, 202 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 232 विकेट झटके हैं।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन वेस्टइंडीज ODI से अगरकर करेंगे बाहर