टीम इंडिया में 3 साल से नहीं मिला मौका, तो युजवेंद्र चहल पर अब इस देश में जाकर खेलेंगे वनडे मुकाबले

Published - 21 Jul 2026, 03:06 PM | Updated - 21 Jul 2026, 04:11 PM

Yuzvendra Chahal

कई सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारतीय अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने विदेशी सरजमीं पर अपना जलवा बिखेरने का फैसला किया है. पिछले तीन साल से भारतीय चयनकर्तओं ने उन्हें किसी भी फॉर्मेट के लिए टीम में जगह नहीं दी है. ऐसे में लगातार मैदान पर बने रहने के लिए उन्होंने विदेशी टीम का दामन थामा है. आइए जानते हैं कि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) किस टीम के लिए खेलते नजर आने वाले हैं.....

Yuzvendra Chahal ने किया इस टीम के लिए खेलने का फैसला

Yuzvendra Chahal

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इंग्लैंड के वन-डे कप में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं. पिछले साल नॉर्थैंप्‍टनशायर ने उन्हें ओवरसीज़ खिलाड़ी के रूप में अपनी शामिल करने का निर्णय लिया था. वह लगातार तीसरे सीजन के लिए इस क्लब के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. वह सीजन के दूसरे हिस्से में काउंटी चैंपियनशिप और मेट्रो बैंक वनडे कप के लिए टीम से जुड़ेंगे. उन्होंने नॉर्थैंप्‍टनशायर के लिए कुल 44 मैच खेले हैं, जिसमें उनके हाथ सात विकेट लगी.

जिम्बाब्वे सीरीज में सिर्फ टूरिस्ट बनकर रह जाएंगे ये 3 खिलाड़ी, साथी खिलाड़ियों को पिलाएंगे सिर्फ पानी

हेड कोच डैरेन लेहमैन ने चहल को बताया अहम खिलाड़ी

नॉर्थैंप्‍टनशायर के हेड कोच डैरेन लेहमैन ने युजवेंद्र चहल के टीम में शामिल होने पर खशी जताई और कहा कि,

"यूज़ी हमारी टीम के बेहद अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। उनका करियर रिकॉर्ड उनकी महत्ता के बारे में बताता है। उनका अनुभव हमारी टीम के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण है। इस साल उनके साथ करने के बाद काफ़ी अच्छा महसूस हुई। 2026 में भी वह हमारी टीम में होंगे और मैं इसके लिए उत्साहित हूं। युवा निर्वन रमेश और स्टुअर्ट वैन डर मर्व जैसे स्पिनरों के लिए, युज़ी का साथ होना बहुत ही ज़्यादा फ़ायदेमंद है।"

ऐसा रहा था IPL 2026 में प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) विकेट हासिल करने के लिए जूझते नजर आए थे. पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए वह 14 मुकाबलों की 12 परियों में 12 विकेट ही निकाल पाए थे. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 9.39 और औसत 32.08 का रहा था. ऐसे प्रदर्शन के बाद उनका लक्ष्य इंग्लैंड वनडे कप में बेहतरीन गेंदबाजी कर फॉर्म में वापसी करने का होगा. दूसरी ओर क्रिकेट फैंस की नजरें भी उन पर टिकी होंगी.

Tagged:

team india Yuzvendra Chahal Northamptonshire
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com