जिम्बाब्वे सीरीज में नहीं चले ये 3 खिलाड़ी, तो हमेशा के लिए हो जाएंगे टीम इंडिया से बाहर, फिर कभी नहीं मिलेगा मौका

Published - 21 Jul 2026, 05:00 PM | Updated - 21 Jul 2026, 05:31 PM

Team India 2026 07 21T170220 287

Team India Tour of Zimbabwe: इंग्लैंड के बाद अब भारत की अगली चुनौती जिम्बाब्वे है। टीम इंडिया को जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी। वहीं, तीनों ही मैच हरारे में खेले जाएंगे। भारत को अपनी पिछली दो टी20 सीरीज में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उस पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा।

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए BCCI की चयन समिति ने स्क्वाड में अनुभवी और युवा दोनों तरह के खिलाड़ियों को मौका दिया है और इनके प्रदर्शन पर सभी की नजर भी होगी। हालांकि, 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अच्छा नहीं कर पाए तो टीम इंडिया (Team India) में अपनी जगह गंवा देंगे और आगे उन्हें मिलने की संभावना बेहद कम हो जाएगी।

इन 3 खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे में करना होगा कमाल, नहीं तो Team India से हो सकते हैं बाहर

1. रवि बिश्नोई

Team India 2026 07 21T172822 542

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में पहले नहीं चुना गया था लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वरुण चक्रवर्ती बाहर हो गए। इसी वजह से बिश्नोई को बतौर रिप्लेसमेंट चुना गया।

हालांकि, यह उनके लिए अंतिम मौका माना जा रहा है, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में अपने स्पेल के चार ओवर में 60 रन लुटाने के बाद, उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था।

2. रिंकू सिंह

रिंकू सिंह की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) में फिर मौका मिला है। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया था लेकिन उन पर एक बार फिर भरोसा दिखाया गया है। हालांकि, इस बार रिंकू को अपने बल्ले का कमाल दिखाना होगा।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को सिर्फ फिनिशर के रूप में ही नहीं, अगर जल्दी बल्लेबाजी आती है तो बड़ी पारी भी खेलनी होगी। उनके प्रदर्शन की समीक्षा जरूर होगी और उन्होंने अच्छा नहीं किया तो फिर आगे के लिए राह मुश्किल हो सकती है।

3. मयंक यादव

तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी दो साल बाद टीम इंडिया (Team India) में वापसी हुई है। उन्होंने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से डेब्यू किया था और उसी सीरीज में तीन मैच खेलने के बाद से काफी समय तक बाहर रहे। चोट और फिटनेस के कारण मयंक ने कई महीनें एक्शन से दूर बिताए।

हालांकि, अब उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए मौका मिला है। अगर उन्होंने इसमें अच्छा नहीं किया या फिर अपनी फिटनेस वगैरह नहीं बरकरार रख पाए तो फिर उनका करियर खतरे में पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: भारत में नहीं मिला मौका, तो आशुतोष शर्मा ने थामा इंग्लैंड का दामन, वनडे के लिए टीम में हुआ चयन

Tagged:

team india Rinku Singh ravi bishnoi Mayank Yadav India Tour of Zimbabwe 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com