BCCI का बड़ा फैसला, इंग्लैंड दौरे के बाद अजीत अगरकर की हो सकती है सेलेक्शन कमेटी से छुट्टी
Table of Contents
BCCI likely to end Ajit Agarkar tenture: भारत का इंग्लैंड दौरा काफी खराब रहा। इस दौरे पर टीम इंडिया को टी20 और वनडे दोनों ही सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, इससे पहले आयरलैंड दौरे पर भी टी20 सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ़ हुआ था। लगातार तीन सीरीज हार के बाद, कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं और इसकी गाज सीनियर टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर भी गिरने की संभावना है।
तीन साल पहले BCCI द्वारा सिलेक्शन कमिटी के चीफ नियुक्त किए गए अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का कार्यकाल काफी मुश्किल रहा है। अगरकर को फैंस के साथ-साथ कुछ दिग्गज क्रिकेटर्स की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा है, क्योंकि उन्होंने कुछ बड़े फैसले लिए, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का टेस्ट से रिटायरमेंट भी शामिल है। वहीं, हाल ही में रोहित के वनडे से भी संन्यास की चर्चा भी चयन समिति के कारण ही शुरू हुई।
Ajit Agarkar को जुलाई 2023 में बनाया गया था चीफ सिलेक्टर

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को 4 जुलाई 2023 को भारतीय टीम की मेंस चयन समिति का चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल की शुरुआत काफी अच्छी रही और वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अजेय रहकर फाइनल तक का सफर तय किया और अपनी एकमात्र हार खिताबी मैच में झेली। इसके बाद, 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की।
हालांकि, इस टेस्ट में भारत का प्रदर्शन काफी साधारण रहा। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को उसी की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में हराया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी। लेकिन इस साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपना परचम लहराया।
मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल बढ़ने की संभावना कम
अजित अगरकर (Ajit Agarkar) को शुरुआत में दो साल के लिए चीफ सिलेक्टर चुना गया था लेकिन बाद में BCCI ने उनका कार्यकाल एक साल और बढ़ा दिया, जिसका अंत जून 2026 में हो गया। हालांकि, कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि अगरकर ने बोर्ड से वर्ल्ड कप 2027 तक अपना कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध किया है। उस समय माना जा रहा था कि उनके अनुरोध को स्वीकार किया जा सकता है लेकिन अब संशय की स्थिति बन गई है।
According to Sahil Malhotra, Ajit Agarkar tenure as chairman is unlikely to be extended. pic.twitter.com/CVDAPAgBq2
— Arav (@context313) July 20, 2026
गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों से तालमेल भी हुआ खराब
हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अजित अगरकर (Ajit Agarkar) का कार्यकाल शायद न बढ़ाया जाए और उनकी विदाई जल्द हो सकती है। कुछ सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी अजित अगरकर का तालमेल बिगड़ गया है। इसी वजह से अगरकर और गंभीर कई मामलों में विपरीत नजर आए। ऐसे में लगता नहीं है कि BCCI स्थिति बिगाड़ना चाहेगा और इसी वजह से अगरकर को गुडबाय कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान, मुंबई के इस स्टार प्लेयर को चुना गया कप्तान