इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान, मुंबई के इस स्टार प्लेयर को चुना गया कप्तान

Published - 21 Jul 2026, 10:40 AM | Updated - 21 Jul 2026, 01:02 PM

England Tour 1

Squad Announced For England Tour: इंग्लैंड में एशिया की टीमों के लिए अच्छा करना आसान नहीं होता है, क्योंकि कंडीशन काफी अलग होती हैं। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में हमने टीम इंडिया के साथ देखा, जो टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन होने के बावजूद पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से हार गई।

वहीं, इसके बाद खेली गई वनडे सीरीज में भी भारत को 2-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी, जबकि इस सीरीज में तो रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद थे। अब भारत से एक और टीम इंग्लैंड दौरे (England Tour) पर जाने वाली है, जिसका ऐलान कर दिया गया है।

टीम इंडिया के बाद, अब ये टीम करेगी England Tour

England Tour

भारत के इंग्लैंड दौरे (England Tour) के बाद, अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन 18 सदस्यीय महिला स्क्वाड भेजने जा रहा है। इसका नाम MCA प्रेसिडेंट्स XI महिला रखा गया है। MCA ने सोमवार, 20 जुलाई को स्क्वाड का ऐलान किया और टीम UK टूर के लिए रवाना भी हो गई है। इस दौरे से मुंबई की उभरती हुई महिला खिलाड़ियों को इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों से वाकिफ होने का मौका मिलेगा और भविष्य में यह अनुभव उनके काम भी आएगा।

मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी को MCA ने प्रेसिडेंट्स XI महिला टीम का बनाया कप्तान

WPL में मुंबई इंडियंस की महिला टीम के लिए दो सीजन खेल चुकी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हुमैरा काजी को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इंग्लैंड दौरे (England Tour) के लिए MCA प्रेसिडेंट्स XI महिला टीम का कप्तान चुना है। काजी ने WPL के 17 मैचों में पांच पारियां खेलते हुए 17 रन बनाए हैं। हुमैरा साल की शुरुआत में महिला एशिया कप राइजिंग स्टार लेकिन वहां भी कुछ खास नहीं कर पाई थीं। ऐसे में कप्तानी मिलने पर उन्हें खुद को साबित करने का दबाव होगा।

टीम इंडिया की धाकड़ तेज गेंदबाज को भी मिला मौका

इंग्लैंड दौरे के लिए MCA ने टीम इंडिया की स्टार तेज गेंदबाज सयाली सतघरे का भी चयन किया है। सतघरे हाल ही में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड में ही थीं और लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट में भी हिस्सा लिया था।

इस मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। वहीं, सतघरे ने गेंदबाजी में 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अभी तक 5 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इंग्लैंड में खेलने के अनुभव से अन्य खिलाड़ियों की मदद कर सकती हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए MCA प्रेसिडेंट्स XI महिला टीम का स्क्वाड

हुमैरा काजी (कप्तान), सयाली सतघरे, वृषाली भगत, जगरवी पवार, माही ठक्कर, फातिमा जाफर, रिया चौधरी, प्रकाशिका नाइक, हर्ले गाला, अचल वलंजू, जीया मंदरावडकर, अश्विनी निषाद, सनमाया उपाध्याय, किमाया राणे, साधवी संजय, रिया ठाकुर, सोनाक्षी सोलंकी और सौम्या सिंह।

यह भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ बने टीम के नए कप्तान, पृथ्वी शॉ और सरफराज खान को भी मिली जगह

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com