ऋतुराज गायकवाड़ बने टीम के नए कप्तान, पृथ्वी शॉ और सरफराज खान को भी मिली जगह

Published - 21 Jul 2026, 09:25 AM | Updated - 21 Jul 2026, 03:06 PM

Ruturaj Gaikwad

Ruturaj Gaikwad Captain: अगले महीने से भारत के घरेलू क्रिकेट के नए सीजन का आगाज हो जाएगा। सीजन की शुरुआत दलीप ट्रॉफी 2026 के साथ होगी, जिसका आयोजन इस बार भी जोन फॉर्मेट के आधार पर होगा। कुल छह जोन नजर आएंगे और राज्यों के आधार पर खिलाड़ियों को उनके जोन में विभाजित किया जाएगा।

इस बीच वेस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के आगामी सीजन के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। वेस्ट जोन के स्क्वाड में कई स्टार खिलाड़ियों को जगह मिली है और कप्तानी की जिम्मेदारी अनुभवी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को दी गई है।

दलीप ट्रॉफी में Ruturaj Gaikwad संभालेंगे वेस्ट जोन की कमान

Ruturaj Gaikwad 1

पिछली बार दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन की कप्तानी शार्दुल ठाकुर ने की थी लेकिन इस बार बदलाव किया गया है। शार्दुल को टीम में तो रखा गया है लेकिन कप्तान के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) पर भरोसा जताया गया है। दलीप ट्रॉफी 2025 में गायकवाड़ ने शार्दुल के अंडर खेला था लेकिन इस बार विपरीत देखने को मिलेगा।

ऋतुराज गायकवाड़ ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाले के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है और वह एक प्रमुख बल्लेबाज भी हैं। शायद यही वजह है कि उन्हें अगुआई करने के लिए चुना गया है।

Ruturaj Gaikwad की कप्तानी वाले स्क्वाड में कई स्टार प्लेयर शामिल

सोमवार को घोषित हुए वेस्ट जोन के 15 सदस्यीय स्क्वाड में ज्यादा दबदबा मुंबई के खिलाड़ियों का है। 7 प्लेयर ऐसे हैं, जो मुंबई के लिए डोमेस्टिक खेलते हैं और वेस्ट जोन के लिए भी चुने गए हैं। स्क्वाड की उपकप्तानी शम्स मुलानी करेंगे। स्टार खिलाड़ियों में ओपनर पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे जैसे नाम शामिल हैं।

इसके अलावा कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी चुने गए हैं, जिनमें मुशीर खान, विकेटकीपर हार्विक देसाई, शिवालिक शर्मा, तनुष कोटियान, मुकेश चौधरी और अतीत सेठ शामिल हैं।

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन का स्क्वाड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), शिवालिक शर्मा, मुशीर खान, सरफराज खान, जयमीत पटेल, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), सिद्धार्थ देसाई, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर, अतीत सेठ, तुषार देशपांडे और मुकेश चौधरी

स्टैंडबाय खिलाड़ी: आर्या देसाई, जय गोहिल, अर्शिन कुलकर्णी, महेश पिठिया, राजवर्धन हंगरगेकर, विशाल जायसवा

23 अगस्त से होगी दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत

BCCI के द्वारा 2026-27 के लिए घोषित किए गए घरेलू क्रिकेट के कार्यक्रम के अनुसार 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी की शुरुआत होगी। इस बार का सीजन इसी टूर्नामेंट के साथ शुरू होगा। वहीं, समापन तिथि 10 सितंबर है। पिछली बार मुकाबलों का आयोजन बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में हुआ था लेकिन इस बार अभी वेन्यू को लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में आने वाले समय में ऐलान किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: शुभमन-गौतम की जिद पड़ी टीम इंडिया पर भारी, बुमराह-सुंदर-वरुण की गैरमौजूदगी के बावजूद मैच इस मैच विनर को नहीं दी प्लेइंग-XI में जगह

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com