IPL 2026 क्यों हुआ अब तक का सबसे अलग सीजन, इन स्टेट्स से हो गया साफ, सनराइजर्स हैदराबाद की जीत का शतक

Published - 30 Apr 2026, 03:17 AM

IPL 2026

आईपीएल 2026 (IPL 2026) कायदे से सबसे अलग सीजन बन चुका है। यह पहला आईपीएल होगा जब 200+ स्कोर को चेज़ करना बिल्कुल आसान हो गया है। कई कारनामे हुए, हर बार की चैंपियन इस साल लुढ़क रही है,

तो वहीं पनौती का ठप्पा जिस टीम पर लगता था, वे अब तहलका मचा रही हैं। पंजाब किंग्स से लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी टीमें इस साल विरोधियों को पानी पिला रही हैं। किसी को एहसास नहीं था कि डिफेंडिंग चैंपियन इतनी खतरनाक वापसी करेगी।

IPL 2026 नए तेवर और नए खून का जुनून

IPL 2026

साल 2026 न सिर्फ भारतीय टीम के लिए स्वर्णिम काल होगा बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग जैसे टूर्नामेंट के लिए भी होगा। इस साल IPL 2026 की बात करें तो IPL इतिहास की यह पहलE संस्करण है जिसमें 200+ रन को 10 बार चेज़ किया जा चुका है, जबकि अब तक के इतिहास में 2025 में केवल 9 बार ऐसा हुआ था।

नए युवाओं, खासकर भारतीय डोमेस्टिक प्लेयर्स ने इस मंच का उपयोग बेहतरीन ढंग से किया है जिससे उनकी प्रतिभा को दुनिया देख सके। आईपीएल जैसी लीग ने वैभव सूर्यवंशी से लेकर शकीब हुसैन तक को दुनिया की नजरों में लाया है।

शायद यह लीग न होती तो हम इन्हें जान भी नहीं पाते, जैसा कि हमने साकिब के इंटरव्यू में सुना भी होगा। वैभव सूर्यवंशी को अगर राजस्थान जगह न देता तो शायद वह बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की राजनीति का शिकार हो गया होता। इसीलिए इस साल यह लीग हर साल से अलग है, लेकिन इसके पीछे और भी कई कारण हैं।

MI vs SRH: वानखेड़े में दिखा Ryan Rickelton का जलवा, सबसे तेज शतक से उड़ाए हैदराबाद के होश, MI ने दिया 244 रनों का टारगेट

किस साल कितनी बार 200+ चेज़ हुआ?

साल 2023 की बात करें तो यह 8 बार हुआ जब 200+ रन चेज़ किया गया, जबकि 2024 में 6 बार तो 2025 में केवल 9 बार ऐसा कारनामा हुआ था। अब जरा सोचिए, मात्र एक साल में इतना बदलाव आ गया कि IPL 2026 टूर्नामेंट का आधा लीग भी समाप्त नहीं हुआ और 10 बार 200+ चेज़ हो गया।

IPL के पहले 15 सीजन में ऐसा कारनामा केवल 15 बार हुआ था, जबकि पिछले चार संस्करणों में ऐसा 33 बार हो चुका है जब 200+ रन चेज़ किया गया हो। मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में 32 छक्के लगे हैं।

यह वानखेड़े स्टेडियम में मेन्स टी20 क्रिकेट के दौरान लगाया गया दूसरा सबसे अधिक छक्का है, जबकि इससे पहले टी20 विश्व कप 2026 के भारत बनाम इंग्लैंड के सेमीफाइनल मुकाबले में ऐसा हुआ था।

IPL 2026: Rajasthan Royals की जीत से प्वाइंट्स टेबल में आया 'भूकंप', पंजाब की हार ने इस दिग्गज टीम की बढ़ाई टेंशन!

हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा लगातार जीत

किसी टीम की अगर लगातार जीत की बात की जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद का नाम इस सूची में सबसे आगे आता है। 2018 में भी सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन की कप्तानी में लगातार 6 जीत दर्ज की थी।

जबकि 2022 में पाँच और 2016-17 में भी पाँच और अब IPL 2026 में 9 मैच खेलकर लगातार पाँच जीत दर्ज की है। यह संख्या शायद ज्यादा भी हो सकती है क्योंकि इनके अभी पाँच और मुकाबले बाकी हैं।

आज के मुकाबले में भारत के सबसे शुमार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम पर भी कुछ काले धब्बे लगे हैं। अगर बुमराह के टी20 के सबसे महंगे स्पेल की बात करें तो 58 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ रहा है,

जबकि चौथा सबसे महंगा स्पेल आज IPL 2026 के आज MI vs SRH के बीच खेले गए मुकाबले में उन्होंने दिया जिसमें बिना किसी सफलता के 54 रन लुटाए। आज की जीत के साथ हैदराबाद की आईपीएल इतिहास में 100 जीत पूरे हुए।

Tagged:

IPL 2026 MI VS SRH STATS IPL 2026 STATS
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

10 बार

इंग्लैंड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com