MI vs SRH: वानखेड़े में दिखा Ryan Rickelton का जलवा, सबसे तेज शतक से उड़ाए हैदराबाद के होश, MI ने दिया 244 रनों का टारगेट
Published - 29 Apr 2026, 09:04 PM | Updated - 29 Apr 2026, 09:48 PM
Table of Contents
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 के 41वें मैच में एमआई के बल्लेबाजों का बल्ला जमकर बोला है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने होंगे। मुंबई पिछली लगातार हार से उभरकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी, जबकि रिकल्टन (Ryan Rickelton) के शतक ने मुंबई को वापसी की नई उम्मीद दी।
मुंबई इंडियंस ने दिया 244 का टारगेट

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम आज साफ़ इरादों से मैदान पर उतरी थी। ओपनिंग करने आए विल जैक्स ने शानदार 22 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें पाँच चौके और तीन छक्के शामिल थे।
जैक्स के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव अपने पुराने प्रदर्शन से छुटकारा नहीं पा सके और पाँच रन बनाकर चलते बने। नमन धीर ने भी 22 रन बनाए लेकिन थोड़ा धीमा रहने की वजह से स्कोर की गति थोड़ी कम हुई।
कप्तान हार्दिक पांड्या का बल्ला आज कई दिनों बाद चला और उन्होंने 15 गेंदों में 206 के स्ट्राइक रेट से 31 रन बना डाले, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे। इस पारी के बाद एमआई का स्कोर 20 ओवर में पांच विकेट पर 243 बना जिसके जबाव में हैदराबाद को बनाने होंगे 244 रन।
Ryan Rickelton का मुंबई के लिए सबसे तेज़ शतक
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम पहली बार मैच में आगे दिखी। मुंबई इंडियंस अपने 8वें मुकाबले में रोहित शर्मा के बगैर 200+ स्कोर बनाने में कामयाब हुई।
रियान रिकल्टन (Ryan Rickelton) ने बल्लेबाजी के दौरान 223 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 55 गेंदों में नाबाद 123 रन बनाए। इस पारी में रियान रिकल्टन ने 8 छक्के और 10 चौके लगाए। रिकल्टन (Ryan Rickelton) ओपनिंग करने के लिए विल जैक्स के साथ आए थे और टीम को हैदराबाद के सामने फाइटिंग स्कोर खड़ा करने के लिए बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रियान रिकल्टन (Ryan Rickelton) की इस पारी से न केवल मुंबई का स्कोर 243 पर पहुँचा, बल्कि वह मुंबई इंडियंस के लिए व्यक्तिगत सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए। इनसे पहले सनथ जयसूर्या ने इसी वेन्यू पर 2008 में सीएसके के खिलाफ नाबाद 114 रन बनाए थे।
ईशान मलिंगा की बेहतर गेंदबाजी
हैदराबाद पहले गेंदबाजी करने उतरी जहाँ उनके गेंदबाजों की जमकर खबर ली गई। मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों को लगभग 12+ की इकोनॉमी से धोया है।
पहली पारी में मुंबई के बल्लेबाजों के आगे ईशान मलिंगा ने 4 ओवर के स्पेल में 7.20 की इकोनॉमी से मात्र 29 रन दिए, जिसमें 4 रन वाइड बॉल से गए। उनकी धारदार गेंदबाजी के आगे मुंबई के बल्लेबाज थोड़े पस्त दिखे और मलिंगा को एक विकेट भी मिला।
दूसरे गेंदबाजों की बात करें तो मलिंगा के अलावा हर्ष दुबे सबसे महंगे साबित हुए, उन्होंने तीन ओवर में 16.70 की इकोनॉमी से 50 रन लुटाए। जबकि प्रफुल्ल हिंगे ने चार ओवर में 54 रन देकर दो विकेट लिए। किसी भी गेंदबाज ने रियान रिक्लटन (Ryan Rickelton) को आउट नहीं कर पाए।
Riyan Parag के ई-सिगरेट कांड पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी! कहा 'हम उसे अब....'
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर