Riyan Parag के ई-सिगरेट कांड पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी! कहा 'हम उसे अब....'

Published - 29 Apr 2026, 05:48 PM | Updated - 29 Apr 2026, 06:02 PM

Riyan Parag

रियान पराग (Riyan Parag) इन दिनों क्रिकेट के मैदान पर अपने प्रदर्शन से ज्यादा मैदान के बाहर अपनी हरकतों को लेकर चर्चा में हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग यानी ई-सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं।

इस घटना के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है और रियान पराग से जवाब तलब करने का फैसला किया है। ये घटना पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे मुकाबले के दौरान हुआ था।

ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते दिखे Riyan Parag

RIYAN PARAG VAPING

IPL 2026 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लनपुर में खेले गए मुकाबले के दौरान यह घटना घटी। राजस्थान की टीम 223 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इसी दौरान जब रियान पराग आउट होकर वापस ड्रेसिंग रूम में लौटे, तो लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान एक क्लिप में उन्हें कथित तौर पर वेपिंग करते हुए देखा गया।

रियान पराग (Riyan Parag) की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें निशाने पर ले लिया। खेल भावना और अनुशासन के लिहाज से इसे एक गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है।

भारत में क्यों बैन है Riyan Parag द्वारा पी गई ई-सिगरेट? क्या इसकी कीमत और ब्रांड! जानें सबकुछ

BCCI उठाएगी कड़ा कदम

जैसे ही यह मामला गरमाया, BCCI के अधिकारियों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दिया है । द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि वे रियान पराग से इस मुद्दे पर सफाई मांगेंगे। अधिकारी ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में वेपिंग की अनुमति नहीं है।

हम रियान से इस पर जवाब मांगेंगे और उनके बयान के आधार पर ही IPL की ओर से आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। रियान पराग (Riyan Parag) की ये हरकत उनके लिए मुश्किल पैदा कर सकती है क्योंकि BCCI नियमों को लेकर काफी सख्त रूप अपना सकती है वो भी मुद्दा जब आम जनता की नजरों में छा गया हो।

आप Vaibhav Sooryavanshi से क्या लेना चाहेंगे? Priyansh Arya ने मांग ली उनकी सबसे कीमती चीज

क्या कैप्टेंसी के दबाव में कर रहे ?

रियान पराग के लिए IPL 2026 अब तक उम्मीद मुताबिक नहीं रहा है। संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद उन्हें राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया था, लेकिन वह न तो कप्तानी में और न ही बल्लेबाजी में छाप छोड़ पाए हैं।

रियान पराग (Riyan Parag) ने इस सीजन के 9 मैचों में केवल 14.63 की औसत से 117 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर मात्र 29 रन रहा है। वो रन उसी मुकाबले में आए थे जिस मैच में ये घटना सामने आई थी।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर भी फोन के इस्तेमाल को लेकर विवादों में रह चुके हैं। अब देखना होगा कि इस ई-सिगरेट कांड के बाद बोर्ड उन पर कितना जुर्माना या प्रतिबंध लगाता है। इस साल सबसी बड़ी बात ये रही कि इस सीजन कई गलत गतिविधियां देखी गई जिसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

Tagged:

bcci Riyan Parag IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

राजस्थान रॉयल्स

इंग्लैंड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com