आप Vaibhav Sooryavanshi से क्या लेना चाहेंगे? Priyansh Arya ने मांग ली उनकी सबसे कीमती चीज
Published - 29 Apr 2026, 03:44 PM | Updated - 29 Apr 2026, 03:55 PM
Table of Contents
Priyansh Arya: पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रियांश आर्या का बल्ला आईपीएल 2026 में खूब बोल रहा है. लेकिन बीते दिन वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 29 रनों पर आउट हो गए. उन्होंने पारी की शुरूआत हमेशा की तरह ही आक्रामक अंदाज में की. लेकिन जोफ्रा आर्चर की एक खतरनाक गेंद पर वह आउट हो गए. प्रियांश (Priyansh Arya) ने 11 गेंदों में 263.63 के स्ट्राइक रेट से 29 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का भी निकला.
हालांकि, जोफ्रा आर्चर की एक तेज रफ्तार गेंद पर वह चकमा खा गए और नांद्रे बर्गर को अपना कैच थमा बैठे. वहीं, इस इनिंग से पहले प्रियांश आर्या से पूछा गया था कि वह वैभव सूर्यवंशी की कौन सी ताकत लेना चाहते हैं तो इसका जवाब उन्होंने मजेदार अंदाज में दिया.
वैभव सूर्यवंशी की इन दो चीजों को लेना चाहते हैं Priyansh Arya

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले पंजाब के युवा खिलाड़ी प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) से पूछा किया कि वह वैभव सूर्यवंशी की कौन सी ताकत लेना चाहेंगे? तो इसके जवाब में उन्होंने 15 साल के इस बल्लेबाज की बैट स्पीड और बैट स्विंग की काफी तारीफ की. साथ ही उन्होंने कहा कि वह वैभव की इन दोनों खूबियां को अपनाना चाहेंगे.
प्रियांश आर्या से पहले युवराज सिंह भी वैभव सूर्यवंशी की इन खूबियों पर फिदा हो चुके हैं. उन्होंने राजस्थान के इस बल्लेबाज की काफी तारीफ की थी. इसके अलावा क्रिकेट एक्सपर्ट के बीच भी वैभव की इन खूबियों पर काफी चर्चा हो चुकी है.
IPL 2026 के बीच आई संन्यास की खबर, इन 2 खिलाड़ियों ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, कभी RCB का था मैच विनर
अर्शदीप की गेंद पर आउट हुए वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 268.75 के स्ट्राइक रेट से 16 गेंदों में 43 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 5 छक्के भी निकले. लेकिन वैभव एक बार फिर से फिफ्टी लगाने से चूक गए. उन्हें सिर्फ 7 रनों की दरकरार थी.
बता दें कि 3.2 ओवर में सूर्यवंशी ने अर्शदीप सिंह की एक लो फुल टॉस गेंद को हवा में जोर से उछालने की कोशिश की. लेकिन मिड-ऑफ पर खड़े श्रेयस अय्यर ने पीछे की ओर दौड़ते हुए इसे लपक लिया.
वैभव vs प्रियांश प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) के बीच IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन की जंग चल रही है. एक तरफ वैभव है जो जिन्होंने 9 मैचों में 238.09 के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा. वैभव ऑरेंज कैंप जीतने की रेस में टॉप पर है.
वहीं, प्रियांश आर्या ने भी अपनी परफॉर्मेस से सभी का दिल जीता है. उन्होंने 7 मैचों में 250.44 के स्ट्राइक से 283 रन बनाए हैं. जबकि, प्रियांश ने 2 अर्धशतक जड़े. उनकी इन पारियों के दौरान 26 छक्के और 21 चौके निकले.
क्रिकेट जगत में मची हलचल, 6 दिन में 3 खिलाड़ियों ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, सदमे में फैंस
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर