इधर गोल्ड मेडल हारा पाकिस्तान, उधर इनके इस दिग्गज खिलाड़ी ने कर दिया संन्यास का ऐलान

Published - 04 Oct 2026, 05:02 PM | Updated - 04 Oct 2026, 05:34 PM

Pakistan 20

एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान (Pakistan) को निराशा हाथ लगी और गोल्ड मेडल जीतने का मौका गंवा दिया। फाइनल मैच में भारत के हाथों पाकिस्तान को 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से साहिबजादा फरहान की कप्तानी वाली टीम दूसरे स्थान पर रही और सिल्वर मेडल जीता।

अभी इस चीज को 48 घंटे भी नहीं हुए और एक पाकिस्तानी दिग्गज ने संन्यास का ऐलान कर दिया। इस खिलाड़ी ने अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर सभी को हैरान कर दिया है।

Pakistan के इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल करियर पर लगाया फुल स्टॉप

Pakistan 21

जिस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को खत्म करने का फैसला किया है, वह तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज हैं। इस दिग्गज ने 34 साल की उम्र में रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। दाएं हाथ की तेज गेंदबाज ने अपने 13 साल के करियर में 19 वनडे और 21 T20I मैच खेले।

कायनात ने अक्टूबर 2010 में पॉचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I मैच से पाकिस्तान (Pakistan) के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और अगले साल फतुल्लाह में आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला। उन्होंने वनडे में 10 विकेट लिए और T20I में आठ विकेट हासिल किए। 2010 और 2014 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का कायनात भी हिस्सा थीं। इसके अलावा उन्होंने 2017 वर्ल्ड कप 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी खेला।

कायनात इम्तियाज ने इस वजह से लिया संन्यास

पाकिस्तान (Pakistan) के लिए 2023 में अपना अंतिम मैच खेलने वाली कायनात इम्तियाज के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की वजह उनका मैच रेफरी के रूप में करियर बनाने का फैसला है। अब वे मैच रेफरी के तौर पर आगे बढ़ना चाहती हैं। हाल ही में उन्होंने PCB नेशनल विमेंस अंडर-19 T20 टूर्नामेंट में मैचों का संचालन किया, जो अगस्त और सितंबर में कराची में खेला गया था।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान (Pakistan) की किसी महिला क्रिकेटर ने मैच रेफरी बनने के लिए अपने इंटरनेशनल करियर को खत्म कर दिया हो। हाल ही में 34 वर्षीय ऐमान अनवर ने भी ऐसा ही किया था।

पाकिस्तान की पहली ICC महिला अंपायर से कायनात का गहरा रिश्ता

काफी कम ही लोगों को पता होगा कि कायनात इम्तियाज की माँ सलीमा इम्तियाज ICC के इंटरनेशनल डेवलपमेंट पैनल में शामिल होने वाली पहली पाकिस्तानी महिला अंपायर हैं। उन्होंने नौ महिला वनडे और 69 महिला T20 मैचों में अंपायरिंग की है। अब मैच ऑफिशियल्स के तौर पर कायनात भी अपना करियर बनाने को निकल चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: ईरानी कप में SRH के बल्लेबाज का कमाल, ऋषभ पंत की टीम को बनाया चैंपियन; 167 रनों से मिली जीत

Tagged:

Pakistan Women Cricket Team Kainat Imtiaz
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com