फिक्सिंग के संदेह पर आया ये भारतीय खिलाड़ी, एक ही मैच में फेंक डाली कुल 22 नो बॉल

Published - 04 Oct 2026, 12:20 PM | Updated - 04 Oct 2026, 12:58 PM

No Balls

क्रिकेट में जब भी कोई गेंदबाज नो-बॉल करता है तो इसका खामियाजा उसकी टीम को कम से कम 1 रन एक्स्ट्रा के रूप में देकर उठाना पड़ता है। वहीं, कई बार बाउंड्री भी लग जाती है। हालांकि, सबसे ज्यादा नुकसान तब होता है, जब कोई बल्लेबाज आउट हो लेकिन नो-बॉल के कारण उसे जीवनदान मिल जाए।

गेंदबाजों से उम्मीद की जाती है कि वे एक या दो से ज्यादा नो-बॉल न डालें लेकिन एक भारतीय गेंदबाज ने हद कर दी। उसने मुकाबले में कुल 22 नो-बॉल (No-Balls) फेंकी, जिसके कारण उस पर मैच फिक्सिंग के आरोप भी लग रहे हैं।

इस गेंदबाज ने मैच में 22 No-Balls डालकर सभी हदें की पार

No-Balls 1

यहां जिस गेंदबाज की बात हो रही है, वह जम्मू-कश्मीर के पेसर उमर नजीर मीर हैं। 63 मैच खेल चुके 32 साल के उमर ने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ श्रीनगर में खेले जा रहे ईरानी कप में 22 नो-बॉल (No-Balls) डालकर सभी को हैरान कर दिया।

फिक्सिंग का जताया जा रहा शक, इतनी नो-बॉल को लेकर उठे सवाल

उन्होंने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 15 नो-बॉल (No-Balls) फेंकी। इसी वजह से उनकी काफी आलोचना हो रही है, क्योंकि वे कोई नए-नवेले गेंदबाज नहीं हैं, जो दबाव में ऐसा करेंगे। सोशल मीडिया यूजर्स उन पर फिक्सिंग के आरोप लगा रहे हैं।

उमर नजीर मीर ने गेंदबाजी में काफी अच्छा किया लेकिन इतनी सारी नो-बॉल (No-Balls) के कारण प्रदर्शन की ज्यादा बात नहीं हो रही है। उन्होंने पहली पारी में 65 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं, दूसरी पारी में 92 रन देकर 3 विकेट झटके।

नो-बॉल के कारण शतकवीर रविचंद्रन स्मरण का विकेट लेने का मौका गंवाया

ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ जम्मू-कश्मीर की पकड़ काफी मजबूत नजर आ रही थी लेकिन रविचंद्रन स्मरण ने दूसरी पारी में शतक बनाकर अपनी टीम को मुश्किलों से निकाला। स्मरण ने 135 रनों की पारी खेली।

हालांकि, 104 के ही निजी स्कोर पर उनकी पारी समाप्त हो सकती थी लेकिन उमर नजीर मीर की नो-बॉल ने बचा लिया। स्मरण को उमर ने एलबीडबल्यू आउट कर दिया था लेकिन फिर अंपायर ने नो-बॉल का इशारा किया और बाएं हाथ का बल्लेबाज नॉट आउट दिया गया।

रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर को दिया 279 का लक्ष्य

1 अक्टूबर से शुरू हुए ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया और रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर की टक्कर हो रही है। इस मैच में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली रेस्ट ऑफ इंडिया की पकड़ मजबूत नजर आ रही है। 279 के लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू की टीम ने 90 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं। अभी मैच में काफी समय है। इसी वजह से जीत या हार का नतीजा ही निकलेगा, ड्रॉ का विकल्प नहीं है।

यह भी पढ़ें: रणजी खेलने लायक नहीं था ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर की जिद्द पर खेला तीनों वनडे

Tagged:

Rest of India Jammu & Kashmir Irani Cup 2026 Umar Nazir Mir
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com