इस भारतीय बल्लेबाज के शतक टीम इंडिया के लिए अनलकी, जब भी लगाता मिलती हार
Table of Contents
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से टीम इंडिया (Team India) के नाम रही। इन तीन मुकाबलों में जमकर रन बरसे। आखिरी मैच भी धमाकेदार रहा और 700 से ज्यादा रन बने। हालांकि, तीसरे ODI में भारत को जीत नसीब नहीं हुई, क्योंकि 352 के लक्ष्य का वेस्टइंडीज ने अपने कप्तान शाई होप की 162 रनों की नाबाद पारी की बदौलत आसानी से पीछा कर लिया।
इससे पहले भारत की पारी में कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली जैसे प्रमुख बल्लेबाज फ्लॉप रहे लेकिन केएल राहुल के शतक और रोहित शर्मा के 92 रनों के योगदान की बदौलत टीम इंडिया (Team India) 351/7 का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही लेकिन बचाव नहीं कर पाई।
केएल राहुल के शतक के बावजूद Team India की हार

न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में टीम इंडिया (Team India) के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो गलत साबित होता नजर आया। सीरीज में अब तक रनों की बारिश करने वाले गिल सिर्फ 1 रन बनाकर तीसरे ओवर में आउट हो गए। इसके बाद, बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली पहली ही बॉल पर बोल्ड हो गए और उन्होंने गोल्डन डक बनाया।
हालांकि, रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ (57) ने शतकीय साझेदारी करते हुए पारी को संभालने का काम किया लेकिन फिर ये दोनों आउट हो गए। लग रहा था कि टीम इंडिया (Team India) मुश्किल में पड़ जाएगी लेकिन सीरीज में पहली बार बल्लेबाजी का मौका पाने वाले केएल राहुल ने कमाल की बल्लेबाजी की और शतकीय पारी खेलते हुए 87 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए। हालांकि, भारतीय टीम की हार ने राहुल के शतक का महत्व कम कर दिया।
केएल राहुल के नाम 23 शतक, इतने मैचों में टीम इंडिया को मिली है हार
दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल ने 2014 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। काफी सारे जानकारों का मानना है कि राहुल ने अपनी प्रतिभा के हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया लेकिन अब उन्होंने पिछले कुछ सालों में काफी सुधार किया है और निरंतर रूप से बड़ी पारियां भी खेली हैं। इस खिलाड़ी ने 243 इंटरनेशनल मैचों में 23 शतक बनाए हैं। हालांकि, इनमें से 9 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।
फॉर्मेट के आधार पर केएल राहुल के शतक लगाने पर टीम इंडिया की हार के आंकड़े
केएल राहुल ने अब तक 70 टेस्ट मैचों में 12 शतक बनाए हैं लेकिन इनमें से 4 शतक के दौरान टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। अगर बात वनडे फॉर्मेट की करें तो इसमें 101 मैचों में 9 शतक जड़े हैं लेकिन इस प्रारूप में भी उनके 4 शतक भारत की हार नहीं टाल पाए। वहीं, टी20I में राहुल के नाम 72 मैचों में 2 शतक हैं, जिसमें से 1 सेंचुरी भारत की हार में आई है।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने जीता गोल्ड मेडल, तो लगा बधाईयों का तांता, फैंस ने दी बधाई