सैयद मुश्ताक खेलने लायक नहीं ये खिलाड़ी, फिर भी बन बैठा टीम इंडिया का कप्तान!
Published - 03 Oct 2026, 04:11 PM | Updated - 03 Oct 2026, 04:45 PM
Table of Contents
Team India: भारतीय क्रिकेट में घरेलू टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए अपनी काबिलियत साबित करने का सुनहरा मौका होता है. बल्लेबाज और गेंदबाज इस मंच पर अपना दमदार प्रदर्शन कर भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट कई खिलाड़ियों के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुए हैं.
इसलिए सिलेक्टर्स की इन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों पर खास नजरें रहती हैं. लेकिन कई बार टीम मैनेजमेंट ऐसे खिलाड़ी को राष्ट्रीय टीम में जगह दे देता है, जिनके हालिया प्रदर्शन को लेकर लगातार सवाल उठते रहते हैं. बीते कुछ समय में टीम इंडिया में भी एक ऐसा खिलाड़ी देखने को मिला है, जिसके फ्लॉप प्रदर्शन ने उसकी टीम (Team India) में जगह पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
फ्लॉप हो रहा है Team India का कप्तान

भारतीय टीम (Team India) इस समय लगातार क्रिकेट खेल रही है. एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसके लिए टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें 16 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. इस टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में सौंपी गई है. हालांकि, एशियन गेम्स में वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. पूरे टूर्नामेंट वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए, जिससे फैंस काफी निराश हुए.
पाकिस्तानी गेंदबाज की शर्मनाक हरकत, वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद चिढ़ाया, किया ये इशारा
एशियन गेम्स में हुए फ्लॉप
श्रेयस अय्यर के एशियन गेम्स 2026 के प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने दो मुकाबलों की दो पारियों में वह केवल 34 रन ही बना पाए. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उनके बल्ले से 13 रन निकले. जबकि पाकिस्तान के साथ हुए फाइनल मैच में उन्होंने सिर्फ 21 रनों का योगदान दिया. इन दोनों अहम मुकाबलों में भी श्रेयस अय्यर का बल्ला खामोश ही रहा, जिसकी वजह से अब उनकी टीम में जगह पर सवाल उठाए जा रहे हैं
कप्तानी का पड़ रहा है दबाव?
क्रिकेट फैंस का मानना है कि कप्तानी के दबाव की वजह से श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन में गिरावट आई है. दरअसल, उन्होंने जब से टीम इंडिया (Team India) की कमान संभाली है, तब से वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं. बतौर कप्तान उन्होंने भारत के लिए 16 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 31 की औसत से सिर्फ 409 रन निकले.
इस दौरान श्रेयस अय्यर केवल दो ही अर्धशतक लगा पाए. ऐसे में अब वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में उनसे दमदार पारी की उम्मीद होगी. यदि वह इसमें भी अपनी काबिलियत साबित करने में नाकाम रहे, तो उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है।
अब पाकिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेलेगी टीम, 15 सदस्यीय दल का भी हुआ ऐलान
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर