गोल्ड मेडल जीतकर टीम इंडिया ने इस तरह मनाया जीत का जश्न, वीडियो हुआ वायरल
Table of Contents
Team India Gold Medal Celebration: 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेले गए एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। आज मेडल मुकाबले खेले गए। सबसे पहले ब्रॉन्ज मेडल मैच हुआ, जिसमें श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराया।
वहीं फाइनल मैच में टीम इंडिया (Team India) ने पाकिस्तान को हराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जबकि पाकिस्तान के हाथ सिल्वर मेडल आया। ज्यादातर जानकारों और फैंस का मानना था कि भारतीय टीम आसानी के साथ जीत दर्ज कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पाकिस्तान ने काफी अच्छी फाइट दी और आखिरी में भारत 19 रन से जीत दर्ज कर पाया।
गोल्ड मेडल मैच जीतने पर Team India ने किया विक्ट्री लैप

टीम इंडिया (Team India) ने जैसे ही पाकिस्तान की पारी की अंतिम गेंद खत्म की, उसके बाद सभी भारतीय खिलाड़ी खुशी में जश्न मनाने लगे और डगआउट से अर्शदीप सिंह और अन्य खिलाड़ी भागकर मैदान के अंदर गए। इसके बाद, सभी खिलाड़ियों ने पूरे मैदान का चक्कर लगाते हुए विक्ट्री लैप किया और तिरंगा लहराते नजर आए। सभी ने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।
देखें वीडियो:
Team India celebrates with the Tricolour after defeating Pakistan to win the gold medal at the Asian Games in Japan 🇮🇳🥇 pic.twitter.com/6v7Yw2LsWs
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) October 3, 2026
जय शाह ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दिए गोल्ड मेडल
एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट को देखने के लिए BCCI के पूर्व सचिव और ICC के चेयरमैन जय शाह भी मौजूद थे। इसके बाद, उन्होंने मेडल सेरेमनी में टीम इंडिया के खिलाड़यों को गोल्ड मेडल पहनाया और सभी से हाथ मिलाते भी नजर आए। भारतीय खिलाड़ी भी उनसे स्वर्ण पदक पाकर खुश दिखे।
JAY SHAH HANDED OVER THE GOLD MEDAL TO TEAM INDIA IN ASIAN GAMES.🥇 pic.twitter.com/Hl8RAQ7oZC
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 3, 2026
ऐसा रहा IND vs PAK फाइनल का हाल
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन शुरुआत में ही वैभव सूर्यवंशी 15 और संजू सैमसन 2 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, एक छोर से अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी। यही कारण रहा कि दो विकेट गंवाने के बावजूद टीम इंडिया का रन रेट काफी अच्छा रहा। अभिषेक ने अर्धशतक बनाया और 28 गेंदों में 61 रन बनाए। वहीं, उपकप्तान तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में 51* और शिवम दुबे ने 15 गेंदों में 27 रन बनाए। इस तरह भारत ने 211/6 का स्कोर बनाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम को अपने टॉप ऑर्डर की धीमी बल्लेबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा और टीम 20 ओवर में 192/6 का ही स्कोर बना पाई। पाकिस्तान की तरफ से हसन नवाज ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और 51 गेंदों में 96 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को रौंदकर टीम इंडिया ने किया गोल्ड मेडल पर कब्जा, 19 रनों से जीता फाइनल मुकाबला
Tagged:
team india Pakistan Cricket Team shreyas iyer Arshdeep Singh Asian Games 2026 Vaibhav Sooryavanshi