SRH छोड़ेंगे अभिषेक शर्मा, अब इस नई IPL टीम में हो सकते हैं शामिल

Published - 03 Oct 2026, 10:56 AM | Updated - 03 Oct 2026, 11:49 AM

Abhishek Sharma 3

26 वर्षीय बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पिछले पांच सालों से इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक मुख्य खिलाड़ी रहे हैं. शुरुआती ओवरों में उन्होंने अपनी विस्फोटक पारी से टीम को कई अहम जीत दिलाई. लेकिन अब आईपीएल 2027 से पहले अभिषेक शर्मा और टीम के बीच अनबन की खबर सामने आ रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फ्रेंचाइजी के ईशान किशन को कप्तान बनाने के फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं थे, जिसके बाद उनकी टीम से अलग होने की अटकलें तेज हो गई है. इस कड़ी में आइए जानते हैं कि अगर ऐसा होता है, तो अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अगले सीज़न में किस टीम में शामिल हो सकते हैं.

Abhishek Sharma आ सकते हैं इस टीम में नजर

Abhishek Sharma 9

दरअसल, आईपीएल 2026 के दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार खिलाड़ी पैट कमिंस शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए थे. ऐसे में ईशान किशन का कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. हालांकि, अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को फ्रेंचाइजी का यह फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आया और इसके बाद से ही उनके टीम से अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रे़ड डील के जरिए वह किसी और टीम से जुड़ सकते हैं. खबर है कि मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने भी अभिषेक शर्मा को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है.

श्रेयस अय्यर ने परंपरा बढ़ाई आगे, पाकिस्तान को दिखाई उनकी सही हैसियत'

इस टीम में हो सकती है Abhishek Sharma की एंट्री

वैसे तो अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि आईपीएल 2027 में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की नई टीम में एंट्री होगी या नहीं. लेकिन अगर वह सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़ते हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स उन पर दांव खेल सकती है. बता दें कि अभिषेक शर्मा के गुरु युवराज सिंह डीसी के कोचिंग सेटअप में मौजूद है. ऐसे में उन्हें इस फ़्रैंचाइज़ी का हिस्सा बनने के लिए एक प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

क्या बन सकते हैं कप्तान?

गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा का अभी आईपीएल में कप्तान बनना काफी मुश्किल है.कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के अलावा सभी टीमों के कप्तान फिक्स हैं. हालांकि, इन दोनों टीमों ने उन्हें खरीदने में कोई रुचि नहीं दिखाई है. इसके अलावा अगर रिपोर्ट में बताई गई टीमें अभिषेक शर्मा को ट्रेड करती हैं, तो उन्हें सिर्फ़ एक बल्लेबाज़ के तौर पर खेलने का मौका दिया जाएगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2027 में वह किस टीम का हिस्सा होंगे.

6,6,6,6,6,6... क्रिस गेल के 175 का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, इस अफ्रीकी ओपनर ने टी20 में ठोक डाले 188 रन

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com