एक मैच में रन बनाता अगले 10 मैचों में फ्लॉप होता ये भारतीय खिलाड़ी, बन बैठा टीम पर बोझ

Published - 03 Oct 2026, 11:19 AM | Updated - 03 Oct 2026, 12:02 PM

India 58

भारत (India) की टी20 टीम में जगह बनाने और बचाने को लेकर मारामारी है। एक ही स्पॉट के कई दावेदार हैं। कुछ को आईपीएल और अन्य जगह टी20 मैचों में अच्छा करने के बावजूद जगह नहीं मिल रही है। वहीं, कुछ सिलेक्शन होने के बावजूद प्लेइंग XI से बाहर बैठे हैं।

हालांकि, एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसे बड़ी उम्मीदों से हाल ही में भारत (India) की टी20 टीम में वापस लाया गया था लेकिन उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो निरंतर प्रदर्शन को लेकर भरोसा करने लायक नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि यह खिलाड़ी कौन है।

ये Indian खिलाड़ी एक मैच में रहता हिट, फिर लगातार कई मैचों में फ्लॉप

India 59

हम भारत (India) के जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि संजू सैमसन हैं। संजू के ऊपर से हमेशा ही निरंतर रन न बना पाने का आरोप लगता रहा है लेकिन बीच में उन्होंने अपने आलोचकों को जवाब दिया और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिट रहे लेकिन अब एक बार फिर से वो निराश करते नजर आ रहे हैं। अफगानिस्तान टी20I सीरीज में उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी थी लेकिन उससे पहले और अब उसके बाद फ्लॉप हो साबित हो रहे हैं।

एशियन गेम्स 2026 में संजू का बल्ला रहा खामोश, फाइनल में भी किया निराश

संजू सैमसन ने जिस तरह से अफगानिस्तान के खिलाफ दो अर्धशतक जड़े थे, उसे देखते हुए उनसे एशियन गेम्स में काफी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन वे दो मैचों में कुल 9 रन ही बना पाए। सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ संजू ने सिर्फ 7 रन बनाए थे। इसके बाद, उम्मीद थी कि वे फाइनल में अपना जलवा दिखाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

भारत (India) के लिए नंबर-3 पर खेलने आए संजू सैमसन सिर्फ 4 गेंद ही टिक पाए और महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसी वजह से अब उन पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि इस टूर्नामेंट से पहले जापान के खिलाफ भी वे सिर्फ 9 रन ही बना पाए थे।

वेस्टइंडीज टी20I सीरीज में भारत की प्लेइंग XI से हो सकते हैं ड्रॉप

एशियन गेम्स 2026 के बाद, भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 अक्टूबर से घर पर पांच मैचों की टी20I सीरीज खेलनी है। उस सीरीज के लिए कुछ अन्य खिलाड़ियों की वापसी भी स्क्वाड में हुई है। इसी वजह से प्लेइंग XI में संजू सैमसन की जगह पर खतरा मंडरा रहा है।

ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलना तय माना जा सकता है और नंबर-3 पर ईशान किशन को वापस से स्लॉट किया जा सकता है, जो एशियन गेम्स में अपनी नियमित पोजीशन से एक स्थान नीचे यानी चौथे स्थान पर खेल रहे हैं। संजू सैमसन ने जिस तरह से निराश किया है, उससे उनकी जगह बन पाएगी, थोड़ा मुश्किल ही नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6... क्रिस गेल के 175 का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, इस अफ्रीकी ओपनर ने टी20 में ठोक डाले 188 रन

Tagged:

team india Sanju Samson Asian Games 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com