एशियन गेम्स में टूरिस्ट ही बनकर रह गए ये 3 भारतीय खिलाड़ी, सिर्फ पानी पिलाने गए थे जापान
Published - 03 Oct 2026, 01:55 PM | Updated - 03 Oct 2026, 02:52 PM
Table of Contents
एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में क्रिकेट प्रतियोगिता का सामना हो गया है. 3 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में 19 रनों से जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों में धमाल मचाती नजर आई. लेकिन इस बीच 3 खिलाड़ी ऐसे रहें, जिन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका. एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में ये सिर्फ टूरिस्ट बनकर ही रह गए.
Asian Games 2026 में टूरिस्ट ही बनकर रह गए ये 3 भारतीय खिलाड़ी
अर्शदीप सिंह

भारतीय युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन वह टूर्नामेंट का एक भी मुकाबला नहीं खेल सके. उनके अनुभव और गेंदबाज़ी को देखते हुए कहा जा रहा था कि वे टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. टीम के कॉम्बिनेशन की वजह से वह प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए. सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए टीम मैनेजमेंट ने जसप्रीत बुमराह पर भरोसा जताया.
यश ठाकुर
अर्शदीप सिंह के अलावा यश ठाकुर भी एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में बेंच गर्म करते नजर आए. हर्षित राणा के इंजर्ड हो जाने के बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह दी गई थी. लेकिन वह पूरे टूर्नामेंट सिर्फ बैकअप खिलाड़ी बनकर ही रह गए. जसप्रीत बुमराह के अलावा अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई का तवज्जो मिलने की वजह उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा. हालांकि, यश ठाकुर को जापान टीम के साथ खेले गए टी20 मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था. लेकिन इस दौरान वह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे.
विप्रज निगम
इस लिस्ट का तीसरा नंबर विप्रज निगम है. वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गया यह खिलाड़ी एक भी मैच नहीं खेल पाया. जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई की मौजूदगी की वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ा. विप्रज निगम का घरेलू और आईपीएल करियर शानदार रहा है, जिसकी बदौलत वह राष्ट्रीय टीम में स्थान हासिल कर पाए. हालांकि, उन्हें अपने डेब्यू के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.
पाकिस्तान को रौंदकर टीम इंडिया ने किया गोल्ड मेडल पर कब्जा, 19 रनों से जीता फाइनल मुकाबला
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर