एशियन गेम्स जीत के बाद ओलंपिक के लिए भी टीम इंडिया आई सामने! ये 15 स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं रवाना
Published - 03 Oct 2026, 02:59 PM | Updated - 03 Oct 2026, 03:50 PM
Table of Contents
Team India: एशियन गेम्स 2026 के समापन के बाद क्रिकेट प्रेमियों की नजरें ओलंपिक्स गेम्स पर टिक गई है. क्रिकेट को इस टूर्नामेंट में शामिल किए जाने के बाद से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि इसमें कौन-कौन सी टीमें हिस्सा लेंगी. 31 दिसंबर 2026 को LA 2028 ओलंपिक क्वालिफिकेशन रैंकिंग विंडो समाप्त होने के बाद ही इस पर फैसला किया जाएगा.
इस बीच टीम इंडिया की संभावित भागीदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर भारत ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई कर लेता है, तो उसकी टीम (Team India) क्या हो सकती है....
श्रेयस अय्यर को मिल सकती है Team India की कमान

लॉस एंजल्स ओलंपिक्स गेम्स 2028 के लिए टीम इंडिया (Team India) की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में सौंपी जा सकती है. उनकी अगुवाई में भारत एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहा. ऐसे में एक बार फिर टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा जता सकता है. वहीं, सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी का चयन हो सकता है. टीम के टॉप ऑर्डर में शानदार बैटिंग करने की ज़िम्मेदारी इन तीन खिलाड़ियों के कंधों पर होगी.
एशियन गेम्स में टूरिस्ट ही बनकर रह गए ये 3 भारतीय खिलाड़ी, सिर्फ पानी पिलाने गए थे जापान
ऐसा नजर आ सकता है बल्लेबाजी क्रम
बल्लेबाजी क्रम में श्रेयस अय्यर के अलाव ईशान किशन और तिलक वर्मा का नाम नजर आ सकता है. इन तीनों खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर को काफी मजबूती मिलेगी. शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी ऑलराउंडर का विकल्प होंगे. ये खिलाड़ी बल्ले और गेंद, दोनों से योगदान देंगे. बता दें कि 23 वर्षीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी एशियन गेम्स 2026 का हिस्सा नहीं बन पाए थे. वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में चुने जाने की वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा.
इन गेंदबाजों का हो सकता है चयन
अंत में बात की जाए गेंदबाजी विभाग की तो इसमें अनुभवी और युवा गेंदबाजों को मिश्रण देखने को मिल सकता है. तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह का चयन हो सकता है. जबकि स्पिनर के तौर पर रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को टीम इंडिया (Team India) में जगह मिलने की संभावना है.
ओलंपिक्स गेम्स 2028 के लिए भारत की संभावित टीम
श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), इशान किशन (WK), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (VC), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी
पाकिस्तान को रौंदकर टीम इंडिया ने किया गोल्ड मेडल पर कब्जा, 19 रनों से जीता फाइनल मुकाबला
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर